अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी पर किया ये खुलासा, वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

सोनाक्षी सिन्हा ने खुद ही अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी शादी की बातों पर बड़ा खुलासा किया है।

मुंबई, 8 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल वह जहीर इकबाल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को बर्थडे विश करते हुए उन्हें आई लव यू कहा था जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अब सोनाक्षी ने खुद ही अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी शादी की बातों पर बड़ा खुलासा किया है।

सोनाक्षी ने बताई शादी की सच्चाई

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। सोनाक्षी इस वीडियो में एक्टर शाहरुख खान के डायलॉग पर लिप सिंक कर रही हैं। डायलॉग कुछ इस तरह है- अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है। सोनाक्षी ने वीडियो के कैप्शन पर लिखा है- क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करवाना चाहते हो। शादी की खबरों पर सोनाक्षी का रिएक्शन फैंस को काफी मजेदार लग रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है, तो प्लीज मुझे भी बता दो। मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता।

वीडियो शेयर कर किया खुलासा

वीडियो शेयर कर किया खुलासा

वहीं सोनाक्षी के इस मजेदार वीडियो पर खुद जहीर इकबाल ने भी रिएक्शन दिया है। जहीर इकबाल ने सोनाक्षी के वीडियो पर ढेर सारी हंसने वाली इमोजी शेयर की हैं। आपको बता दें कि शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा के मजेदार रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को एक्ट्रेस का अंदाज काफी मनोरंजक लग रहा है। सोनाक्षी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- सो क्यूट सोना। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वीडियो से ये तो साफ कर दिया है कि वो अभी शादी नहीं कर रही हैं लेकिन जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते पर उन्होंने अभी तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा है।

जहीर इकबाल ने कही थी दिल की बात

जहीर इकबाल ने कही थी दिल की बात

बीते दिनों बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी ने अपना जन्मदिन मनाया। ऐसे में सोनाक्षी को विश करने में भला इकबाल कैसे पीछे रह सकते थे। इकबाल ने सोना का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया। इसके साथ ही उन्होंने सोना से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया।

सोना को वीडियो के जरिए किया था विश

जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा को बर्गर और स्नैक्स खाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो में सोनाक्षी जहीर से कह रहीं हैं कि तुम्हें चाहिए था न अब लो। इसके बाद दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए जहीर कैप्शन में लिखते हैं, 'हैप्पी बर्थडे सोनाज...शुक्रिया मुझे न मारने के लिए... आई लव यू... आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, लव और खुशियां मिलें। ये वीडियो बताता है कि हम एक दूसरे को कितने वक्त से जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+