'ये तो शादी करते ही मुस्लिम बन गई हैं', शादी के 17 दिन बाद ही सोनाक्षी सिन्हा का हुआ ऐसा हाल

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जब से अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है तब से वह सुर्खियों में छाई हुई हैं। गत 23 जून 2024 को ही सोनाक्षी ने जहीर के साथ शादी की है। वहीं शादी के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा अपने काम पर लौट चुकी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म
जहीर इकबाल के साथ शादी के कुछ ही दिनों बाद अब सोनाक्षी सिन्हा फिर से काम करने में बिजी नजर आ रही हैं। सोनाक्षी को अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'ककूड़ा' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखा गया है। इस मौके पर उनके पति जहीर इकबाल भी उनके साथ मौजूद थे।

sonakshi sinha

पति जहीर इकबाल भी पहुंचे स्क्रीनिंग पर
जहीर इकबाल, एक प्यारे पति की तरह उनका सपोर्ट करने के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा को सफेद शर्ट और काले चश्मे के साथ काले सूट में देखा गया था। उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए थे।

सोनाक्षी सिन्हा का लुक लोगों को नहीं आया पसंद
फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा काफी स्टाइलिश तो लग रही थीं लेकिन लोगों को उनका ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया है। कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोग सोनाक्षी सिन्हा को खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का दमदार फैशन
वहीं सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल इस मौके पर बेज रंग की ओवरसाइज्ड शर्ट, ऑफ-वाइट पैंट और भूरे रंग के जूते पहनकर पहुंचे थे और वह बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। जहीर तेजी से सोनाक्षी के पास गए और उन्हें कसकर गले भी लगाया। कपल ने एक-दूसरे को पकड़कर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। इस मौके पर दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे।

लोगों ने सोनाक्षी को लेकर किए ऐसे कमेंट्स
फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- शादी को एक महीना नहीं हुआ और इनका ऐसा हाल हो गया है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- शादीशुदा लगो तो सही, ये तो शादी करते ही मुस्लिम बन गईं।

सोनाक्षी और जहीर की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने गत 23 जून 2024 को मुंबई स्थित अपने घर पर अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली थी। उसी दिन शाम को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। आपको बता दें सि सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+