सोनाक्षी-जहीर ने दोस्तों के साथ की बैचलर पार्टी, कपल ने पार्टी में मचाया धमाल, शुरू हुई शादी की तैयारी

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Bachelor Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 23 जून को दोनों पति-पत्नी बन जाएंगे। इस बीच जहीर और सोनाक्षी ने अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी की।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों इस रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल का वेडिंग इंविटेशन कार्ड वायरल हो रहा है जिसके बाद फैंस ने ये कंफर्म मान लिया है कि दोनों शादी करने वाले हैं। शादी होने से पहले कपल ने अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय की।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की है। इस पार्टी में जहीर की बहन सनम रतानसी और हुमा कुरैशी भी मौजूद रहे। एक्ट्रेस ने इस पार्टी की सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस फोटोज में कहीं भी नहीं ऐलान किया कि ये बैचलर पार्टी की तस्वीरें हैं।

एक तरफ जहां सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की तो वहीं दूसरी तरफ जहीर इकबाल भी अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय करते हुए दिखे। इन तस्वीरों में होने वाले दूल्हे राजा ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने व्हाइट टीशर्ट कैरी की है। हालांकि अब तक कपल की तरफ से शादी की पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा के बयान के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी से परिवार खुश नहीं है।

सोनाक्षी के 'मामा' पहलाज निहलानी ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच सब ठीक है। शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी से ज्यादा देर नाराज नहीं रह सकते हैं और वह अपनी बेटी को आशीर्वाद देने जरूर पहुंचेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो, 23 जून को दिन में शादी होने के बाद शाम को वेडिंग सेलिब्रेशन होगा, जो मुंबई स्थित रेस्तरां बास्टियन में आयोजित किया गया है। कपल की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+