'सलमान पर कमेंट के बाद मुझे स्टूडियो में भेजी गई पॉटी और.....', सोना महापात्रा ने बताई दर्दभरी दास्तां

नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा अपने गानों से ज्यादा बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। कई बार तो उन्होंने बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। जिसमें सलमान खान का नाम भी शामिल है। इसके लिए उनको काफी कुछ सहना पड़ा था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में सोना ने उन दिनों के बारे में बताया, जब उन्हें सलमान पर बयान देने की वजह से रेप और मर्डर तक की धमकियां मिली थीं।

क्या था सलमान का बयान?

क्या था सलमान का बयान?

ETimes को दिए इंटरव्यू में सोना ने कहा कि ये साल 2016 की बात है। उस वक्त सलमान 'सुल्तान' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने एक दिन थकान भरी शूटिंग के बाद कहा कि उनको ऐसा फील हो रहा, जैसे 'रेप की हुई मह‍िला' को महसूस होता है। इसके बाद उनकी देशभर में आलोचना हुई। इस मुद्दे पर सलमान ने चुप्पी साधे रखी, लेकिन उनके पिता ने माफी मांग ली।

सोना ने कही थी ये बात

सोना ने कही थी ये बात

उस वक्त सलमान के बयान पर सोना ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं की पिटाई करना, लोगों पर चढ़ाई कर देना, जानवरों को मारना, देश के हीरों के लिए सही नहीं है। वो करोड़ों लोगों के आइडल हैं, उनके पापा लगातार उनके बयान के लिए माफी मांग रहे, ये सही नहीं है। वो चाहती हैं कि सलमान अपने फैंस को कुछ अच्छा सिखाएं।

भेजने लगे गंदी चीजें

भेजने लगे गंदी चीजें

सोना के मुताबिक सलमान के बयान से ज्यादा लोगों को उनकी आलोचना से दिक्कत थी। जिसके बाद सलमान के फैन्स ने उनको मारने और रेप करने की धमकी दी। हद तो तब हो गई, जब लोगों ने उनके स्टूडियो में लंच बॉक्स भेजा, जिसमें पॉटी भरी हुई थी। सिंगर के मुताबिक कुछ लोगों ने उनकी फोटो एडिट करके उसे पोर्न साइट पर डाल दी।

Recommended Video

    Salman Khan Video: स्ट्रगलिंग दिनों को याद कर रो पड़े भाईजान | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    आखिर में उठाया ये कदम

    आखिर में उठाया ये कदम

    उन्होंने कहा कि ये सब बहुत घटिया था और उनको इससे निकलने में दो महीने का वक्त लग गया। उनका मानना था कि इसके लिए एक पूरी डिजिटल सेना लगी हुई थी। हो सकता है कि वो सलमान के फैन्स ना भी हों और ये सब प्री-प्लान्ड रहा हो, लेकिन वो इन सब से डरी नहीं और उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+