'उसमें टैलेंट क्या है?' सोना मोहापात्रा ने शहनाज गिल के खिलाफ किया विवादित ट्वीट, हुईं बुरी तरह ट्रोल

बॉलीवुड सिंगर सोना मोहापात्रा ने शहनाज गिल को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसके बाद फैंस उन पर भड़क गए और बुरी तरह ट्रोल कर दिया।

Sona Mohapatra tweets against Shehnaaz Gill: बॉलीवुड सिंगर सोना मोहापात्रा हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वह उन सेलेब्स में से हैं जो अपनी राय खुलकर रखती हैं। अब उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल पर निशाना साधा है जिनकी क्यूटनेस के लाखों फैंस दीवाने हैं। सोना मोहापात्रा ने शहनाज़ के बारे में कुछ ट्वीट्स किए और उनके टैलेंट पर सवाल उठाए।

सोना मोहापात्रा ने शहनाज गिल पर कसा तंज

सोना मोहापात्रा ने शहनाज गिल पर कसा तंज

दरअसल, शहनाज गिल हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान उन्हें गाना गाने के लिए कहा गया लेकिन जैसे ही अजान की आवाज सुनाई देती एक्ट्रेस दो मिनट के लिए चुप हो जाती हैं और फिर अजान के पूरे खत्म होने का इंतजार करती हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की खूब तारीफ हो रही है। अब इसी के बाद सोना मोहापात्रा ने 23 फरवरी को एक ट्वीट किया।

साजिद खान को सपोर्ट करने पर किया विवादित ट्वीट

सोना मोहापात्रा ने अपने ट्वीट में उस समय का जिक्र किया जब शहनाज गिल ने बिग-बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान का सपोर्ट किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'शहनाज ने उस समय की याद दिला दी जब उन्होंने मीटू के आरोपी साजिद खान का सपोर्ट किया था जब वह बिग बॉस 16 में शामिल हुए थे। एक यौन अपराधी को नेशनल टीवी पर दिखाया गया। काश वह अपनी बहन के लिए कुछ सम्मान रखती'।

शहनाज का एक खास टैलेंट क्या है?

इसके बाद यूजर्स ने पूछा आखिर वो साजिद खान के लिए शहनाज गिल पर ही क्यों निशाना साध रही हैं। बस फिर उन्होंने ट्रोलर्स का जवाब देते हुए एक और ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'प्यारे ट्रोल्स जैकलीन फर्नांडीज जैसी एक और एक्ट्रेस के लिए खड़े होने की कोशिश कर रही हूं। मुझे नहीं पता कि शहनाज का एक खास टैलेंट क्या है? अभी के लिए तो वह बस एक टीवी एक्ट्रेस के अलावा कुछ भी नहीं हैं। लेकिन मैं उन महिलाओं के तौर-तरीकों को जानती हूं जो शॉर्टकट के जरिए अच्छा पैसा कमाती हैं।'

 फैंस ने सोना मोहापात्रा की लगाई क्लास

फैंस ने सोना मोहापात्रा की लगाई क्लास

सोना मोहापात्रा के इस ट्वीट के बाद फैंस उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'शहनाज गिल के नाम पर पॉपुलैरिटी ना ही लें तो बेहतर है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हो सकता है कि आपको उस पार्टी में इन्वाइट नहीं किया गया हो जहां उस विषय पर उसके खिलाफ बोलने वाले सभी लोग उसके साथ एंजॉय कर रहे थे'। आपको बता दें कि फिलहाल इस ट्वीट पर अब तक शहनाज गिल का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

Recommended Video

    Siddharth Shukla के गम में Shehnaaz Gill छोड़ रही है मुम्बई , सामने आया सच | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+