Son of Sardaar 2 OTT Release: 8 हफ्ते बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अजय की फिल्म, जान लीजिए
Son of Sardaar 2 OTT Release: अजय देवगन की की कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार 2' 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का दर्शक इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सैयारा की आंधी देख ये फिल्म आगे खिसका दी गई। इसे विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया है।
'सन ऑफ़ सरदार 2' 2012 की ब्लॉकबस्टर 'सन ऑफ़ सरदार' का सीक्वल है। जिसका निर्देशन अश्वनी धीर ने किया था। अब 'सन ऑफ़ सरदार 2' 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और लगातार आठ हफ़्तों तक बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। माना जा रहा है कि इसके बाद, अक्टूबर महीने में यह फिल्म घर बैठे दर्शकों के लिए OTT पर उपलब्ध हो जाएगी। फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

'सन ऑफ सरदार 2' के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। हालांकि, इसके लिए मेकर्स को नेटफ्लिक्स ने कितने करोड़ रुपये दिए हैं। इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 'सन ऑफ़ सरदार 2' में अजय देवगन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, विंदू दारा सिंह, दीपक डोबरियाल, मुकुल देव, कुब्रा सैत, साहिल मेहता, संजय मिश्रा, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, शरत सक्सेना और रोशनी वालिया जैसे दिग्गज कलाकार भी नज़र आएंगे।
लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी। शुरुआती रिव्यू भी आ चुके हैं। दर्शकों को फिल्म पसंद भी आ रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की ओपनिंग 9 से 11 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है और अपनी कुल कमाई से क्या रिकॉर्ड बनाती है। इसकी रिलीज डेट आगे खिसकाने का कुछ फायदा मिलता भी है या नहीं। हालांकि इसका क्लैश सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 से है।












Click it and Unblock the Notifications