'कमरे से बुरी हालत में निकलती हैं एक्ट्रेसेस' सोमी अली ने बताया इंडस्ट्री का हाल, किए कई बड़े खुलासे

Somy Ali On Hema Committee Report: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उनका मानना ​​है कि यह सभी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी चेतावनी है और इस तरह बॉलीवुड में भी रिपोर्ट आनी चाहिए।

मलयालम इंडस्ट्री में इन दिनों कास्टिंग काउच को लेकर लगातार कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। इसमें कई बड़े स्टार्स का नाम भी शामिल है। अब एक्ट्रेस सोमी अली ने इस मामले में अपना रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि यह मुद्दा किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है।

Somy Ali

सोमी अली हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक्टर्स के कमरों से कई बार महिलाओं को बुरी हालत में निकलते हुए देखा है। साथ ही ये भी खुलासा किया कि इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ ज्यादातर बुरा व्यवहार किया जाता है। सोमी अली ने टॉप एक्टर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये वहीं एक्टर्स करते हैं जो कि परफेक्ट फैमिली मैन से जाने जाते हैं।

सोमी अली ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर कोई महिला इन सभी मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती है तो उसे फिल्मों से निकाल दिया जाता है। या फिर उन्हें चुप रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि अब हेमा कमिटी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें किसी बात का डर नहीं है। ये उन सभी सेलेब्स के लिए एक सबक है जिन्होंने महिलाओं को परेशान किया है।

सोमी अली ने खुद भी कई तकलीफों का सामना किया है और उनकी आवाज को उतनी अहमियत नहीं मिली जितनी दी जानी चाहिए थी। उनका कहना है कि चाहे केरल हो या कोई और बॉलीवुड में मीटू, अब इंडस्ट्री में जल्द बदलाव की जरूरत है और ये एक तरह से वेकअप कॉल है। ताकि महिलाएं बिना किसी डर के अच्छे से काम कर सकें। उन्होंने कहा, "कागज़ों पर नीतियां बनाना पर्याप्त नहीं है; उन्हें व्यवहार में लाना चाहिए।"

ये भी पढ़ें: Somy Ali का चौंकाने वाला खुलासा, सलमान खान के पिता सलीम ने किया उनकी मां का शोषण, बोलीं-कैटरीना कैफ भी..'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+