'ये आंखों को लुभाता है तो क्यों ना किया जाए?' रणवीर के न्यूड फोटोज पर अब इस एक्ट्रेस का बयान

मुंबई, 28 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट (Ranveer singh photoshoot) को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह के खिलाफ कई जगहों पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं वो कई सामाजिक संगठनों के निशाने पर भी हैं। रणवीर के फोटोशूट के बाद एक नई बहस भी छिड़ गई, जिसमें कई बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों ने इस पर रिएक्ट दिया। वहीं अब इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

रणवीर के न्यूड फोटोशूट से मचा हंगामा

रणवीर के न्यूड फोटोशूट से मचा हंगामा

रणवीर सिंह हमेशा अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर एक्टर ने पेपर मैगजीन के लिए अपने न्यूड फोटोशूट से इंटरनेट पर आग लगा दी है। मैगजीन के कवर पर उन्हें कारपेट पर बैठे हुए न्यूड दिखाया गया है। उन्होंने अपनी कई फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है, जिसमें वो बेपरवाह होकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। फोटो इंटरनेट पर आने के बाद देखते ही देखते वायरल हो गईं। वहीं इस पर हंगामा भी शुरू हो गया।

'ये आंखों को लुभाता है तो क्यों ना किया जाए?'

'ये आंखों को लुभाता है तो क्यों ना किया जाए?'

वहीं अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस और पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सोमी अली ने इस पर अपन प्रतिक्रिया दी है। रणवीर के न्यूड फोटोशूट को लेकर सोमी ने कहा, "अगर कोई पुरुष या महिला न्यूड पोज देने के लिए कंफर्ट है तो वह उनकी मर्जी है। मुझे वास्तव में परवाह नहीं है सिवाय इसके कि वह बहुत अच्छा लग रहे हैं। सोमी ने आगे कहा, "अगर यह आंखों को आकर्षित करता है तो क्यों नहीं किया जाए? मैं शर्त लगा सकती हूं कि कई लोग चाहते होंगे कि वो रणवीर जैसी बेहतरीन बॉडी में हों।"

ऐसा था दीपिका का रिएक्शन

ऐसा था दीपिका का रिएक्शन

एक्ट्रेस ने कहा कि रणवीर शानदार लग रहे हैं। जिम में उनकी कड़ी मेहनत निश्चित रूप से रंग लाई। हर व्यक्ति के लिए उनका अपना-अपना नजरिया है। इससे पहले रणवीर सिंह की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका को लेकर कहा गया था कि वो इस फोटोशूट को देखकर काफी इंप्रेस हुई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ये तस्वीरें पहले ही देख चुकी थीं।

किसी ने किया सपोर्ट तो किसी ने की आलोचना

किसी ने किया सपोर्ट तो किसी ने की आलोचना

वहीं रणवीर के फोटोशूट के बाद एक नई बहस छिड़ गई। न्यूड फोटोशूट पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनका सपोर्ट किया, जिसमें आलिया भट्टी, अर्जुन कपूर, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा जैसे कई नाम शमिल है। वहीं बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी जमकर आलोचना की थी।

Recommended Video

    Ranveer Singh Nude Photoshoot: Indore में Clothes इकट्ठा कर रहे लोग | वनइंडिया हिंदी | *News
    मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज, इंदौर में लोगों का अभियान

    मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज, इंदौर में लोगों का अभियान

    वहीं रणवीर के खिलाफ एक एनजीओ ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद वो उन पर कार्रवाई भी हो सकती है। एक एनजीओ यह कहते हुए शिकायक दर्ज की है कि एक्टर ने तस्वीरें जिस हिसाब से खींचवाई हैं, उससे महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में रणवीर सिंह के लिए कपड़े जमा किए जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+