सोमी अली-सलमान खान को संगीता बिजलानी ने पकड़ा था रंगे हाथ, एक्स गर्लफ्रेंड ने बताया क्या हुआ था उस रात

Salman Khan Sangeeta Bijlani: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। अब एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक बार फिर सलमान संग अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

बता दें कि, सलमान खान का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा है। एक्टर की संगीता बिजलानी से शादी होने वाली थी। दोनों के कार्ड भी छप चुके थे लेकिन एंड मौके पर एक्ट्रेस ने सलमान संग शादी तोड़ने का फैसला किया। अब सोमी अली ने बताया कि उस समय सलमान उन्हें भी डेट कर रहे थे।

Somy Ali

टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में सोमी अली ने कहा कि, 'जब सलमान खान और संगीता बिजलानी रिश्ते में थे तो उस समय वह मुझसे मेरे फ्लैट में मिलने के लिए चोरी-छुपे आते थे। तब मुझे ऐसा लगता था कि वह कितने रोमांटिक हैं। कई बार रात के 2 बजे भी वह खिड़की के जरिए मेरी बिल्डिंग में मिलने के आया करते थे। लेकिन एक बार संगीता बिजलानी ने हमें रंगे हाथों पकड़ लिया।'

सोमी अली बोलीं, 'मैं और सलमान खान एक बार कमरे में बात कर रहे थे तभी अचानक संगीता बिजलानी आईं और उस दौरान दोनों की शादी फिक्स हो चुकी थी। उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे। सलमान खान से संगीता ने साफ कहा कि, अब सबकुछ खत्म। हम दोनों में से किसी को एक को चुनना होगा।'

सोमी अली ने आगे बताया कि संगीता के कमरे में अचानक आने से वह घबरा गई थीं और उन्हें ऐसा लगने लगा था कि अब सबकुछ खत्म। एक्ट्रेस ने कहा, सलमान ने मुझे कहा मैं 10 मिनट में आता हूं। इसके बाद जब वह वापस आए तो मुझसे कहा कि मैंने संगीता से ब्रेकअप कर लिया है। मैं तुम्हारे साथ ही रहना चाहता हूं। ये सुनने के बाद मैं काफी हैरान थी।

बता दें कि, इसके बाद सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी तो टूट गई थी। वहीं सोमी अली संग भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। इसके बाद सलमान खान ने ऐश्वर्या राय को डेट करना शुरू किया। लगभग दो साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि सलमान अब भी सिंगल ही हैं और उन्होंने शादी नहीं की।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में Salman Khan का क्या सच में कॉन्सर्ट? 'दबंग खान' ने खुद बताई हकीकत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+