53 साल के सोहेल खान को फिर हुआ प्यार, मिस्ट्री गर्ल संग नजर आए एक्टर, क्या फिर बजेगी शहनाई?
Sohail Khan Mystery Girl: सोहेल खान का अपनी पहली पत्नी सीमा सजदेह से साल 2022 में तलाक हो गया था। 24 साल की शादी टूटने के बाद सोहेल की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी मिस्ट्री गर्ल के साथ वीडियो वायरल हो रही है।
सोहेल खान को मिला नया प्यार
सीमा सजदेह से तलाक के बाद सोहेल खान को एक बार फिर प्यार हो गया। देर रात वह मिस्ट्री गर्ल के साथ डिनर डेट पर साथ नजर आए। वीडियो में दोनों को एक रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकलते देखा गया। सोहेल खान को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखकर कयासबाजी शुरू हो गई कि एक्टर को नया प्यार मिल गया।

मिस्ट्री गर्ल संग दिखे सोहेल
हालांकि सोहेल खान की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी शादी को लेकर फैंस दावा कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने हैरानी जताई और कहा कि ये कौन सी उम्र है प्यार करने की। फिलहाल सोशल मीडिया पर सोहेल खान को नेटिजेन्स लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
फैंस दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन
सोहेल की वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इस उम्र में भी इसकी गर्लफ्रेंड है।' एक ने लिखा, 'केवल सलमान ही सिंगल रह गया ये और अऱबाज हैं जिन्हें प्यार मिला।' अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है अब ये भी फिर से शादी करेगा।' वहीं एक ने लिखा, 'हद है यार इसकी भी गर्लफ्रेंड है।'
सीमा सजदेह से सोहेल का हुआ था तलाक
बता दें कि, साल 1998 में सोहेल खान की सीमा सजदेह से शादी हुई थी। दोनों की शादी हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी हुई थी। लेकिन शादी के 24 साल बाद कपल ने 2022 में अचानक तलाक का ऐलान किया था। खैर अब तलाक के बाद सोहेल खान क्या जल्द दूसरी शादी करने का फैसला करेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल एक्टर ने इन अफवाहों पर अब तक चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Sohail Khan की एक्स वाइफ सीमा सजदेह पर हमला, चाकू लेकर पीछे पड़ा शख्स, यहां देखें पूरा वीडियो


Click it and Unblock the Notifications
