अपने छोटे भाई को ही सलमान ने कर दिया था घायल, सोहेल का खून देखकर हो गए थे रफूचक्कर, जानिए वो किस्सा
मुंबई, 20 दिसंबर: बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान सोमवार को अपना 51वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जैसा की सलमान खान के फैंस और पूरी इंडस्ट्री को पता है कि सोहेल अपने भाइयों सलमान और अरबाज खान के साथ काफी करीब हैं। अकसर भाइयों की बॉन्डिंग सोशल मीडिया से लेकर फिल्मों के सेट तक पर दिख जाती है। हंसी-मजाक, प्यार-अपनापन भाइयों के बीच काफी है, लेकिन क्या आपको पता है एक बार सलमान खान ने सोहेल को ऐसा घायल कर दिया था, कि जब खून बहने लगा तो सलमान मौके से भाग खड़े हुए थे। क्या है पूरा वो वाक्या जानिए...

सलमान ने बहाया सोहेल का खून
सोहेल खान एक्टर होने के साथ-साथ राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। सोहेल ने ना सिर्फ अपने भाइयों की कुछ फिल्मों को बनाया है,बल्कि सलमान की कुछ फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। जहां फैंस अक्सर तीनों को एक-दूसरे के लिए सुख-दुख में खड़ा होते हुए देखते हैं, वहीं सलमान ने एक बार खुलासा किया था कि जब वे छोटे थे तो उन्होंने और अरबाज ने सोहेल पर पत्थर फेंके थे, जिससे सोहेल का खून बहने लग गया था। सोहेल का खून देखकर सलमान इतना डर गए थे कि वो वहां से भाग निकले थे।

खुद सलमान ने किया घटना का खुलासा
साल 2019 के 'द कपिल शर्मा शो' में सलमान खान ने बताया था कि बहुत समय पहले जब हम छोटे थे तो तीनों भाई टार्जन फिल्म देख रहे थे और एक खेल खेल रहे थे, जिसमें पत्थर भी थे। मैं खेल में इतना डूब गया कि मैंने गलती से सोहेल पर पत्थर फेंक दिया जो उस समय बहुत छोटा था। वह डस्टबिन के पीछे चला गया और कुछ ही सेकंड में सोहेल उसके पीछे से रोते हुए उठ खड़ा हुआ और बहुत खून बह रहा था। यह देखकर मैं और अरबाज वहां से भागे।

राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं सोहेल
आपको बता दे कि सोहेल खान ने बॉलीवुड में एक डायरेक्टर के रूप में फिल्म 'औजार' से अपना करियर शुरू किया, जिसमें सलमान लीड रोल में थे। इसके बाद वो 'प्यार किया तो डरना क्या' के प्रोड्यूसर थे। इस फिल्म के मेकर के साथ सोहले सह-लेखक भी थे। 1998 की इस फिल्म में सलमान और अरबाज ने अहम किरदार निभाया था और काजोल सलमान के साथ अपोजिट थी। फिल्म काफी हिट हुई थी। वहीं फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' के साथ सोहेल ने एक्टिंग की शुरुआत की। उन्होंने मैंने प्यार क्यों किया, हीरोज और वीर जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है।












Click it and Unblock the Notifications