Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिस्ट्री गर्ल संग रिश्ते पर बोले सोहेल खान, एक्टर ने खुद बताई सच्चाई, कहा-'हम दोनों के बीच...'

Sohail Khan Mystery Girl: सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए। हाल ही में उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद वह डेटिंग रूमर्स की वजह से चर्चा में आ गए।

सोहेल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि पत्नी सीमा सजदेह से तलाक के बाद एक बार फिर एक्टर को प्यार हो गया है। ऐसे में अब एक्टर ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

Sohail Khan

दरअसल, वीडियो में सोहेल खान को रात में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान उनके साथ उन्हीं की गाड़ी में एक लड़की बैठी हुई नजर आई थी। अब ये लड़की कौन है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। लेकिन सोशल मीडिया पर सोहेल अपने अफेयर की वजह से जरूर चर्चा में आ गए। हालांकि अब खुद उन्होंने बताया कि आखिर ये लड़की कौन है।

सोहेल खान ने मिस्ट्री गर्ल संग डेटिंग अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। एक्टर ने साफतौर पर कहा कि, 'ये खबरें झूठी हैं। मैं सिर्फ इसलिए जवाब दे रहा हूं क्योंकि आप लोगों में इतनी शालीनता थी कि आपने कुछ भी सोचने से पहले सवाल किया।'

इसके अलावा जब सोहेल खान से पूछा गया कि उनका आपस में रिश्ता क्या है। तो एक्टर ने इस पर जवाब देते हुए बताया कि वह उनकी पुरानी दोस्त हैं। एक्टर के इस बयान से ये साफ हो गया है कि वह किसी को भी डेट नहीं कर रहे हैं और वह फिलहाल सिंगल हैं। सोहेल खान के इस बयान से फैंस की सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी।

बता दें कि, सोहेल खान की सीमा सजदेह से साल 1998 में शादी हुई थी। दोनों ने मुस्लिम और हिंदू धर्म से शादी रचाई थी। हालांकि अरबाज खान की तरह इनकी भी शादी टिक नहीं पाई और साल 2022 में कपल का तलाक हो गया। सीमा सजदेह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ये तलाक का फैसला उनका था।

ये भी पढ़ें: Arbaaz Khan के बाद मलाइका अरोड़ा को कंधा देने पहुंचे अर्जुन कपूर, एक्टर की आंखों से छलके आंसू

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+