'मुझे सैफ अली खान के साथ सोने के लिए...', बहन सोहा अली खान का चौंकाने वाला खुलासा, सामने रखा ऐसा सच

Soha Ali Khan On Saif Ali Khan: पटौदी परिवार ने अपने बच्चों को बचपन में ग्लैमर वर्ल्ड से हमेशा दूर रखा। मंसूर अली खान पटौदी और उनकी पत्नी शर्मिला टैगोर ने अपने दोनों बच्चों,सोहा अली खान और सैफ अली खान को फिल्मी दुनिया में लाने से पहले पढ़ाई पूरी करने का साफ निर्देश दिया था।

सैफ अली खान को परिवार का "बागी" माना जाता था
फिलहाल एक्ट्रेस सोहा अली खान ने खुलासा किया है कि उनके भाई सैफ अली खान को परिवार का "बागी" माना जाता था और उनके माता-पिता अक्सर उन्हें ये उदाहरण देते थे कि क्या नहीं करना चाहिए।

Soha Ali Khan

सोहा अली खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

-सोहा अली खान ने हालिया इंटव्यू में अपने बचपन के दूर के रिश्ते, उनके बेतहाशा जोश और उस पल के बारे में बात की जब उन्हें पहली बार करीना कपूर के बारे में पता चला था।

-सोहा अली खान ने बताया कि बचपन में उनके और सैफ अली खान के बीच इतनी नजदीकी क्यों नहीं थी। उन्होंने कहा- मेरे और भाई के बीच 9 साल का अंतर है, जो काफी ज्यादा है। हम दोनों का नेचर भी ज्यादा मेल नहीं खाता क्योंकि जब मैं पैदा हुई थी, तब वह पढ़ाई के लिए विदेश चले गए थे।

'सैफ अली खान से दूर रहने के लिए कहा गया था'

-सोहा अली खान ने आगे कहा- जब सैफ अली खान वापस आए, तो उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और मैं ऑक्सफोर्ड पढ़ने चली गई थी। मुंबई आने के बाद हम दोनों ने साथ में समय बिताना शुरू किया और काफी करीब आ गए थे।

-सोहा अली खान ने कहा- मुझे पहले वो अजनबी सा लगता था। बचपन में वह मेरे लिए एक रहस्य था, क्योंकि वह विनचेस्टर में पढ़ता था और सिर्फ छुट्टियों में ही घर आता था। घर आकर वह जो चाहता था, वही करता था।

-सोहा अली खान को याद आया कि कैसे उनके माता-पिता उन्हें सैफ अली खान की आदतों से दूर रखते थे। सोहा अली खान ने कहा- बचपन में सैफ अली खान एक तरह से विद्रोही थे और मेरे माता-पिता उनका उदाहरण लेते थे और हमें बताते थे कि क्या नहीं करना चाहिए।

'मुझे सैफ अली खान के कमरे में सोने की अनुमति नहीं थी'

-सोहा अली खान ने कहा- बचपन में मैं जिस कमरे में रहती थी, वह असल में सैफ अली खान का कमरा था, लेकिन जब वह आते थे, तो मुझे वहां सोने की इजाजत नहीं होती थी, क्योंकि वह अक्सर रात में खिड़की से बाहर कूद जाते थे और अजीब समय पर वापस आ जाते थे।

-सोहा अली खान ने कहा- सैफ अली खान बहुत सी अजीब हरकतें करते थे और इसलिए पैरेंट्स मुझे उस कमरे में सोने नहीं देते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि मैं पहले से ही उनकी तरह दिखती हूं, इसलिए कम से कम मैं उनकी तरह तो न बनूं।

जब सैफ अली खान ने बहन को करीना कपूर से मिलवाया था

-सोहा अली खान ने कहा- समय के साथ, हम दोनों भाई-बहन एक-दूसरे के करीब आ गए। मुझे बस इतना याद है कि मेरे भाई ने मुझे फोन किया था और मैं उस समय किसी शूटिंग में व्यस्त थी। सैफ ने मुझे कहा था- मैं तुम्हें बताना चाहता था कि मेरी गर्लफ्रेंड तुमसे दो साल छोटी है। मैंने कहा था- ठीक है, बढ़िया।

-सोहा अली खान ने बताया कि करीना कपूर के साथ सैफ अली खान का रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ा। किसी भी रिश्ते को, जिसका कोई मतलब हो, समय और पोषण की जरूरत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+