सोफिया ने करण जौहर को सलमान खान से भी बदतर होस्ट बताया, बोलीं- TRP के लिए पुराना फॉर्मूला अपना रहे

मुंबई, 27 अगस्त। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस के विशेष सीजन की शुरुआत की गई है। यह सीजन टीवी पर एयर नहीं होता है बल्कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो को सलमान खान की जगह फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करन जौहर होस्ट कर रहे हैं। शो की होस्टिंग को लेकर करन जौहर आजकल काफी चर्चा में हैं। शो की होस्टिंग के दौरान करन जौहर पर भेदभाव का आरोप लग रहा है और लोग उनकी होस्टिंग पर सवाल खड़ा करके उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं।

सलमान से भी बदतर करण जौहर

सलमान से भी बदतर करण जौहर

दरअसल करण जौहर अपने ही अंदाज में शो को होस्ट कर रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने शमिता शेट्टी का पक्ष लिया उसे लोग भेदभाव के तौर पर देख रहे हैं और उनपर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने भी करण जौहर पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं और उन्होंने करन को जमकर लताड़ लगाई है। यही नहीं उन्होंने करण जौहर को सलमान से भी बदतर बताया है।

पुराना फॉर्मूला अपना रहे करण जौहर

पुराना फॉर्मूला अपना रहे करण जौहर

सोफिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि करण जौहर बिग बॉस शो के होस्ट के तौर पर सलमान खान से भी बदतर हैं। सोफिया ने करन पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह शो में नेपोटिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं, यही नहीं शो में लोगों के हिंसक और उग्र व्यवहार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सोफिया ने कहा करन जौहर शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए लोगों की बेइज्जती कर रहे हैं, यह उनका पुराना फॉर्मूला है।

करण जौहर धर्म के खिलाफ जा रहे

करण जौहर धर्म के खिलाफ जा रहे

बिग बॉस का सोफिया हिस्सा रह चुकी हैं लेकिन अब वह कभी भी इस शो पर नहीं जाना चाहती हैं। सोफिया कहती हैं कि भारत अध्यात्म की जगह है, यहां किसी को चोट नहीं पहुंचाना उसे आहत नहीं करना धर्म माना जाता है। लेकिन करण जौहर और बिग बॉस धर्म के खिलाफ जा रहे हैं और हिंसा व उग्र व्यवहार को बढ़ावा दे रहे हैं। ये लोग भगवान के प्रेम और शांति का अपमान कर रहे हैं।

सलमान पर भी साधा निशाना

सलमान पर भी साधा निशाना

सोफिया ने कहा कि शो में हिंसा, परिवारवाद, लोगों के अपमान को बढ़ावा दिया जा रहा है। मैं अब कभी भी ऐसे शो में नहीं जाना चाहूंगी जहां पर लोगों को आहत करने के लिए प्रेरित किया जाता है। सोफिया ने सलमान खान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा अपनी फिल्मों में युवा अभिनेत्रियों को मौका देते हैं। क्या अब यह समय नहीं है कि आप अपनी उम्र की लड़कियों को अपनी फिल्म में काम करने का मौका दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+