'क्या बेशर्मी मचा रखी है?', सोनम कपूर के लंदन की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करने पर यूजर
मुंबई, 11 जून: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर जल्द ही नाना बनने वाले हैं। उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली हैं। ऐसे में हाल ही में सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करवाया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। फैंस ने उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाया, लेकिन हाल ही में सामने आई उनकी तस्वीर देखने के बाद फैंस ने उनकी क्लास लगा दी।

लंदन की सड़कों पर सोनम ने दिखाया बेबी बंप
एक्ट्रेस सोनम कपूर पहली बार मां बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस 7 महीने की गर्भवती है। ऐसे में वो अपने लाइफ के सबसे खास फेज को जमकर एंजॉय कर रही हैं। सोनम की आए दिन किसी ने किसी बहाने से बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने लंदन की सड़कों पर अलग अंदाज में अपना बेबी बंप दिखाया, जिसके बाद फैंस का उन पर गुस्सा फूट पड़ा।

लंदन में मस्ती कर रहीं सोनम कपूर
दरअसल, हाल ही में सोनम की बहन रिया कपूर ने लंदन की सड़कों से दोनों की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें दोनों काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर को सोनम का यह अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, जिसके बाद यूजर्स ने झल्लाते हुए उनको खरी-खरी सुना दी।

बहन रिया के साथ सोनम कपूर
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोनम कपूर अपनी बहन रिया के साथ है, जिसमें वो अपना बेबी बंप दिखा रही है। एक्ट्रेस ने ब्लैक पैंट शर्ट पहना हुई है, साथ ही अपने बालों को खुला रखा हुआ है। इस तस्वीर के अलावा रिया कपूर ने कई और भी फोटोज पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,'अब तक की जर्नी में सबसे अच्छा खाना खाने को मिला।'

'क्या बेशर्मी मचा रखी है?'
वहीं जहां एक तरफ इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स को गुस्सा भी फूट पड़ा। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि क्या बेशर्मी मचा रखी है? एक और यूजर ने उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा कि 'गरीबों की रिहाना लग रही हो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आप क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। आपके पास इसके अलावा दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। वहीं कई यूजर्स ने उनके बेबी बंप को देखकर यहां तक अंदाजा लगा दिया कि उन्हें बेटा होगा या बेटी?

2018 में आनंद आहूजा से की थी शादी
आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी, जिसके बाद इसी साल मार्च में उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने का अनाउंसमेंट किया था। हाल ही में उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिसमें उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications