So Long Valley Review: एक डरावनी सच्चाई से पर्दा उठाती है यह फिल्म, त्रिधा और विक्रम ने किया कमाल

So Long Valley Review: जब 'बेटी बचाओ, महिला सुरक्षा' जैसे नारे सिर्फ जुबानी जमा खर्च बनकर रह जाते हैं। तब 'सो लॉन्ग वैली' जैसी फिल्में समाज को आइना दिखाने का काम करती हैं।

फिल्म एक लापता लड़की रिया (आकांक्षा पुरी) की तलाश से शुरू होती है। जिसकी बहन मनाली पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर सुमन नेगी (त्रिधा चौधरी) के पास पहुंचती है। शिमला से मनाली तक रिया के गायब होने की गुत्थी पुलिस को एक टैक्सी ड्राइवर कुलदीप (विक्रम कोचर) तक ले जाती है। लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। जो दर्शकों को अपनी सीटों से हिलने नहीं देते। मान सिंह ने कहानी को इस तरह गढ़ा है कि हर मोड़ पर एक नई पहेली सामने आती है, जिससे रहस्य और रोमांच का स्तर लगातार बढ़ता रहता है। जो क्लाइमैक्स में अपनी पराकाष्ठा पर पहुंचता है।

So Long Valley Review

अभिनय है दमदार
'सो लॉन्ग वैली' मुख्य रूप से आकांक्षा पुरी और विक्रम कोचर के शानदार अभिनय पर टिकी है। विक्रम कोचर ने साइको कुलदीप के किरदार में जान फूंक दी है। उनका प्रदर्शन डरावना और विश्वसनीय दोनों है। रिया के रूप में आकांक्षा पुरी ने अपने किरदार की जटिलता को बखूबी निभाया है। उनकी बेबसी और फिर उनका दृढ़ निश्चय प्रभावशाली है। त्रिधा चौधरी का किरदार सीमित था, लेकिन उन्होंने इंस्पेक्टर सुमन नेगी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इंस्पेक्टर देव की भूमिका में मान सिंह भी ध्यान आकर्षित करते हैं।

डायरेक्शन से लेकर लेखन में मौजूदगी अच्छी
निर्देशक मान सिंह ने जो कि इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के निर्माता भी हैं उन्होंने अपनी कुशल निर्देशन क्षमता से फिल्म के हर सीन को बेजोड़ बना दिया है। उन्होंने कहानी को इतने रीयलिस्टिक और इंटरेस्टिंग स्टाइल में प्रस्तुत किया है कि दर्शक शुरू से अंत तक जुड़े रहते हैं। फिल्म की पटकथा बेहद कसी हुई है और किसी भी पल आपको बोर नहीं करती। क्रिएटिव प्रोड्यूसर मोहसिन खान का योगदान भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। मान सिंह ने स्वयं कहानी, पटकथा और संवाद लिखे हैं, जो उनकी रचनात्मकता को दर्शाता है। एल.के. लक्ष्मीकांत का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के माहौल को और भी इंटेस और प्रभावशाली बनाते हैं।

अंत की बात
संक्षेप में, 'सो लॉन्ग वैली' एक अच्छी और देखने योग्य क्राइम थ्रिलर है जो मनोरंजन के साथ-साथ आपको अलर्ट भी करती है। यह उन फिल्मों में से है जिसे देखने के बाद आप लंबे समय तक उसके बारे में सोचते रहेंगे। तो ज्यादा सोचिये मत किसी पास के थिएटर में अपने परिवार के साथ देख डालिये फिल्म "सो लॉन्ग वैली"।

मूवी रिव्यू: सो लॉन्ग वैली
कलाकार: त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी, विक्रम कोचर, मान सिंह, अलीशा परवीन
निर्देशक: मान सिंह
क्रिएटिव प्रोड्यूसर: मोहसिन खान
रेटिंग : 3 स्टार्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+