'मैं खुद को कमरे में बंद कर लेती थी', महेश भट्ट की एक हरकत से फेमस एक्ट्रेस को काम मिलना हुआ बंद, छलका दर्द

Smilie Suri Struggle days: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंटर करते ही लोगों का एक सपना होता है कि वे इंडस्ट्री में आते ही छा जाएं। मगर ऐसा बेहद की गिने-चुने लोगों के साथ होता है कि वे इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा सकें। अगर ऐसा है, तो वो सिर्फ और सिर्फ एक्टर के टैलेंट और लोगों द्वारा दिये प्यार पर निर्भर करता है।

ऐसी ही एक एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री मारते ही अपनी दमदार पहचान बनाई। मगर फिर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि करियर ही तबाह हो गया।

Smilie Suri

पर्दे के पीछे गुम हो गई एक्ट्रेस
हम एक ऐसी एक्टर के बारे में बात करेंगे, जिनकी एक ही फिल्म ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। मगर फिर एक्ट्रेस मानो पर्दे के पीछे गुम सी हो गईं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि स्माइली सूरी हैं, जिनका नाम भी शायद सब लोगों को मालूम भी नहीं होगा।

पहली फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर
स्माइली ने इंडस्ट्री में अपनी फिल्म 'कलयुग' से कदम रखा था। इस फिल्म में वे काफी शानदार काम करती दिखीं। फिल्म का एक गाना- 'जिया धड़क-धड़क' वाकई फैंस के दिलों की धड़कनें धड़का गया। इसके बाद फैंस उन्हें जिया 'धड़क-धड़क गर्ल' भी बुलाने लगे। मगर जब एकफिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई तो एक्ट्रेस फिर क्यों दोबारा फिल्मों में नहीं दिखीं? ये सवाल अपने आप में काफी हैरान कर देने वाला है।

क्या बोलीं स्माइली?
यू्ट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन को दिये एक इंटरव्यू में खुद स्माइली सूरी ने बताया कि आखिर क्यों उन्हें एक फिल्म करने के बाद रोल मिलने ही बंद हो गए। इंटरव्यू में स्माइली ने महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट को लेकर भी ऐसा कुछ कहा, जो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाला था। उन्होंने खुद को फिल्मों से बाहर करने का क्रेडिट पूजा भट्ट को दिया।

'मैं खुद को कमरे में बंद कर लेती थी क्योंकि...'
एक्ट्रेस ने कहा कि पूजा भट्ट ने उन्हें फिल्म हॉलीडे से बाहर कर दिया था। मगर कहीं ना कहीं यही चीज उनके करियर के लिए अच्छी साबित हुई और उन्हें फिल्म 'कलयुग' मिली। एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म हॉलीडे के सेट पर वे डिप्रेस हो जाती थीं और अपने आप को एक कमरे में बंद कर लेती थीं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि महेश भट्ट ने उन्हें कलयुग फिल्म के बाद कोई और फिल्म कभी ऑफर नहीं की और इसके पीछे की वजह उनकी बेटी पूजा भट्ट थीं।

नहीं चल सकी शादीशुदा जिंदगी
पर्सनल लाइफ की बात करें तो करियर में काफी स्ट्रगल के बाद स्माइली ने साल 2014 में विनीत बंगरा से शादी की। हालांकि शादी कुछ खास चली नहीं और साल 2016 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद एक्ट्रेस ने दुबई का रुख कर लिया। एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+