रातोंरात भाग गया इस एक्ट्रेस का पति, परिवार ने कहा पागल, ऐसे बर्बाद हो गया था इस फेमस एक्ट्रेस का करियर
Smilie Suri: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में शानदार एंट्री तो की लेकिन अचानक ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और गायब हो गईं। उन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्माइली सूरी जिन्होंने साल 2005 में कुनाल खेमू और इमरान हाशमी जैसे कलाकारों के साथ फिल्म 'कलयुग' में लीड रोल निभाया था।
स्माइली सूरी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था
पर्सनल लाइफ में आई कुछ खास परेशानियों और गंभीर बीमारी के चलते स्माइली सूरी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और कहीं गायब हो गई थीं। लोग ये जानना चाहते हैं कि स्माइली सूरी अब कैसी दिखती हैं और आजकल क्या करती हैं और क्यों उन्होंने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

आलिया भट्ट से है खास कनेक्शन
बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 2005 में फिल्म 'कलयुग' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस स्माइली सूरी का आलिया भट्ट से एक खास रिश्ता है। दरअसल, आलिया भट्ट और मोहित सूरी उनके कजिन हैं, लेकिन स्टार परिवार से होने के बाद भी स्माइली अपने करियर को इतनी ऊंचाई नहीं दे पाईं। आपको बता दें कि स्माइली सूरी आजकल पोल डांस करती हैं और लोगों को डांस सिखाती भी हैं।
इस बीमारी ने बर्बाद कर दिया था करियर
30 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मी स्माइली सूरी ने बॉलीवुड फिल्म 'कलयुग' में रेणुका नाम की भोली-भाली सी लड़की का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह क्रूक, क्रैकर्स, ये मेरा दिल, तीसरी आंख जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में टीवी के फेमस डांस रिएलिटी शो नच बलिए में भी हिस्सा लिया था। स्माइली सूरी शादी के बाद बड़े पर्दे से दूर हो गई थीं। शादी के बाद स्माइली की जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए थे।
शादी के बाद से ही परेशान हो गई थीं स्माइली
सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए एक इंटरव्यू में खुद स्माइली ने बताया था कि वह शादी के बाद से ही काफी परेशान हो गई थीं। स्माइली ने कहा- 2 जुलाई 2014 में मैंने कोरियोग्राफर और डांसर विनीत बंगरा से शादी की थी। शादी के 2 साल बाद ही मेरा पति अचानक मुझे छोड़कर भाग गया था।
'मेरा पति मुझे अचानक ही छोड़कर चला गया था'
स्माइली सूरी ने बताया था- मैंने अपने पति को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं रुके। मैं उनके सामने गिड़गिड़ाई भी थी लेकिन वो नहीं रुके और रात में ही गायब हो गए थे। मेरे पति के ऐसे चले जाने के बाद मैं परेशान हो गई थी और स्ट्रेस में रहने लगी थी। मैं डिप्रेशन की शिकार हो गई थी।
'मैं डिप्रेशन का शिकार हो गई थी'
स्माइली ने आगे कहा था- पति के चले जाने के बाद मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। मैंने खुद को कई दिनों तक एक कमरे में बंद कर लिया था। मैं डिप्रेशन में चली गई थी और किसी से बात भी नहीं कर रही थी। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मेरे साथ ये सब क्या हो गया। मेरी हालत देखकर मेररे घरवाले मुझे पागल कहने लगे थे।
'घर के कई लोग मुझे पागल कहते हैं'
स्माइली सूरी ने अपने इंटरव्यू में कहा था- आज भी घर के कई लोग मुझे पागल कहते हैं। मैं आज भी एंग्जाइटी से जूझ रही हूं। मैंने बार बार ये सोचा कि मैं किन लोगों की बातों पर ध्यान दे रही हूं जो मेरे बारे में नहीं सोचते हैं। स्माइली ने बताया कि इन सब परेशानी के चलते उन्हें थायरॉयड और पीसीओडी की समस्या हो गई थी। वह कई और तरह की गंभीर बीमारियों से जूझने लगी थीं। उनका वजन भी काफी बढ़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications