Six Senses Fort Barwara का जानें कौन है मालिक, जहां कैटरीना-विक्की की हो रही शादी
Six Senses Fort Barwara का जानें कौन है मालिक, जहां कैटरीना-विक्की की हो रही शादी
नई दिल्ली, 09 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल गुरुवार को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिज़ॉर्ट, फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस भव्य रिसॉर्ट को भव्य शादी के लिए रोशन किया गया है। जिस पैलेस में कैटरीना और विक्की सात फेरे लेने वाले हैं वो 700 पुराना किला है। आइए जानते हैं इस पैलेस का क्या है इतिहास और क्यों है ये इतना खास कि इसे विक्की और कैटरीना ने अपनी डेस्टिनेशन मैरिज के लिए चुना ?

सिक्स सेंसेस फोर्ट चौथ का बरवाड़ा का कब हुआ था निर्माण
सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिज़ॉर्ट राजस्थान के सवाई माधोपुर से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सिक्स सेंसेस फोर्ट चौथ का बरवाड़ा का निर्माण 14वीं शताब्दी में हुआ था। तत्कालीन राजसी परिवार द्वारा निर्मित ये महल आज भी राजसी ढाठ बाट की कहानी कहता है। इसकी भव्यता देखकर हर कोई निहारता ही रह जाता है। कई एकड़ों में फैले इस पैलेस के चारों ओर सरसों के लहलहाते खेत भी समेत खूब हरियाली है। इसके अंदर दो महल और कई मंदिर है।

जानें कौन है असली मालिक
सिक्स सेंसेस डॉट कॉम में दी गई जानकारी के अनुसार इस किले के मालिक पृथ्वीराज सिंह हैं, जो कि बरवाड़ा परिवार के राजा मानसिंह के परिवार से हैं। यानी इस पैलेस में बने रिसॉर्ट पर मालिकाना हक राजस्थान के इस शाही परिवार का है। पृथ्वीराज सिंह ने इस किले के एक भाग में शानदार भव्य होटल कुछ समय पहले निर्मित किया गया है।सिक्स सेंस ग्रुप को ये रिसॉर्ट लीज पर दिया गया है।

इस रिज़ार्ट में दो शाही सूइट हैं, जहां ठहरे हैं कैटरीना और विक्की
इस शाही महल को कुछ साल पहले इसके रखरखाव और महत्ता का बरकरार रखने के लिए इसे होटल में बदल दिया। इसे सिक्स सेंस रिज़ॉर्ट को फ्रेंचाइजी दी गई इसलिए इसका नाम उस पर पड़ा। इस रिज़ार्ट में दो शाही सूइट हैं जिसमें एक महाराजा के नाम पर है और दूसरा रानी के नाम पर। राजकुमारी स्वीट है जिसका एक दिन का किराया 4 लाख से ज्यादा है इस सुइट में दुल्हनिया कैटरीना ठहरी हुई हैं और राजा मान सिंह सुइट में दुल्हा बने विक्की कौशल ठहरे हुए हैं। जिसका एक दिन का किराया लगभग 6 से 7 लाख रुपये है।

सिक्स सेंस फोर्ट में कुल 48 सुइट हैं
सिक्स सेंस फोर्ट में कुल 48 सुइट हैं। रिसॉर्ट की वेबसाइट के अनुसार हर सुइट का किराया अलग-अलग है। कीमत के अनुसार उसमें सुविधाएं भी हैं। रिसॉर्ट में जो सबसे सस्ता सुइट है उसका एक रात का रेंट 92000 रुपये है। वहीं अन्य सुइट का किराया एक लाख से 4 लाख तक है।

इस रिसार्ट में हैं ये सुविधाएं
पैलेस को 48-सुइट रिसॉर्ट बनाने के लिए किले को बड़े पैमाने पर और राजासी स्टाइल में सजाया संवारा गया है। रिज़ॉर्ट में तीन रेस्तरां हैं जो स्थानीय पारंपरिक, भारतीय और विदेशी व्यंजन परोसते हैं। बताया जाता है भोजन में उपयोग होने वाली सब्जियां और अनाज वो भी वहीं उगाए जाते हैं। 30,000 वर्ग फुट में फैला एक स्पा और फिटनेस सेंटर भी है। इसी में योगा सेंटर भी जहां पर बेहतरीन तरीके के मसाज, योगा समेत अन्य रिलेक्स करने की सर्विस कस्टमर को दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications