Sitaare Zameen Par का पहला पोस्टर रिलीज, आमिर खान के साथ नजर आए 10 नए चेहरे

Sitaare Zameen Par First Poster: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

'सितारे जमीन पर' का पहला पोस्टर रिलीज
मेकर्स ने आमिर खान के फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए आज यानी 5 मई 2025 को फिल्म 'सितारे जमीन पर' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। आपको बता दें कि गत 4 मई 2025 को मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर लोगों से पूछा था कि क्या आप हमारे सितारे के लिए तैयार हैं?

Sitaare Zameen Par

पोस्टर में दिखा आमिर खान का नया अंदाज

-मेकर्स के इस पोस्ट को देखते ही लोग खुशी से झूम उठे थे और सभी ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि जल्द ही अब फिल्म का ट्रेलर आने वाला है। फिलहाल 'सितारे जमीन पर' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स की मानें तो जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा।

-फिल्म के पोस्टर में लीड हीरो आमिर खान नजर आ रहे हैं। उनके अलावा कई नए चेहरे भी पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं, जो कि इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। आमिर खान के साथ 10 नए एक्टर्स पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी।

आमिर खान ने 10 नए चेहरे किए लॉन्च

-मेकर्स की मानें तो फिल्म की कहानी भी बिल्कुल नई होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के साथ आमिर खान प्रोडक्शंस ने अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे 10 नए चेहरों को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है।

-आपको बता दें फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ आमिर खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

कब रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर'?

फिल्म के पहले पोस्टर के रिलीज होते ही लोग मूवी के रिलीज होने का भी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है। ये फिल्म आगामी 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+