Singham Again की रिलीज से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'सिंघम', रोहित शेट्टी ने किया ऐलान
Singham Re Release: 'सिंघम अगेन' ने ट्रेलर रिलीज होते ही पूरे देश में धूम मचा दी है। हाल ही में फिल्म की रिलीज से पहले अब फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी ब्लॉकबस्टर सिंघम को देशभर में री रिलीज करने की घोषणा करके फैंस को एक्साइटेड करके रख दिया है। शुक्रवार 18 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में वापसी कर रही है।
सिंघम को सिनेमाघरों में एक बार फिर रिलीज करने के फैसले ने फैंस को हैरान करके रख दिया है। पड़े पर्दे पर फिल्म की रिलीज की घोषणा के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। एक्शन, इंटेंस ड्रामा और हाई ऑक्टेन एक्शन को एक बार फिर देखने का मौका मिलेगा। इस साल दिवाली पर रिलीज हो रही सिंघम अगेन से पहले दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है।

अजय देवगन ने इसके रिलीज की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा कि आली रे आली अता तुमची बारी आली...फिल्म वापस देखने की🦁 इसके बाद एक्टर ने सिंघम की री रिलीज की घोषणा की।
प्रेस नोट में मेकर्स ने कहा कि सिंघम को सिनेमाघरों में वापस लाने का फैसला सिंघम अगेन की रिलीज से पहले बड़े पर्दे पर फिर से सामूहिक मनोरंजन करने वाले सिंघम का अनुभव करने के लिए उत्सुक प्रशंसकों की भारी मांग को देखते हुए लिया गया है। अभी तक कोई और जानकारी शेयर नहीं की गई है।
सिंघम अगेन की बात करें तो 'सिंघम अगेन' की बात की जाए तो फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। ऐसी खबरे हैं कि फिल्म में चुलबुल पांडे के तौर पर सलमान खान भी कैमियो कर सकते हैं। इस फिल्म का क्लैश 'भूल भुलैया 3' से होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications