सिंघम अगेन के ट्रेलर को ये 4 चीजें बनाती हैं खास, अर्जुन कपूर को है कमबैक की उम्मीद
Singham Again Trailer In 4 Points: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के ट्रेलर को लेकर जबरदस्त बज़ है। इस कॉप यूनिवर्स के फैंस इसे देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं। 7 अक्टूबर को दर्शकों के सामने होगा।
फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट दिया है। ट्रेलर की लंबाई 4 मिनट 45 सेकेंड की है। इतने लंबे ट्रेलर में ऐसा क्या होने वाला है। हम अपनी रिपोर्ट में बता रहे हैं। ये सिंघम की तीसरी किश्त है।

लीड फ्रेश जोड़ी आएगी नजर
'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के अपोजिट दीपिका पादुकोण हैं। ये पहली बार है कि जब दोनों साथ दिखने वाले हैं। दीपिका इस फिल्म में पुलिस वाली के किरदार में नज़र आएंगी। इसके पहले उन्होंने कभी पुलिस वाले का रोल नहीं किया।
अर्जुन कपूर की होगी सिघंम से टक्कर
सिंघम अगेन में अजय देवगन से भिड़ने के लिए अर्जुन कपूर तैयार हैं। इसमें वो विलन के रोल में दिखेंगे। जब मेकर्स ने पोस्टर जारी किया था, तभी समझ आया था कि वो खूंखार विलन बनेंगे। ये फिल्म उनके करियर के लिए भी बड़ी साबित हो सकती है। इससे अर्जुन को भी बहुत उम्मीदें हैं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी हैं।
चुलबुल पांडे का किरदार
इन दिनों फिल्मों में क्रॉसओवर का चलन है। खबरें है कि सिंघम अगेन में सलमान खान का एक कैमियो है। इस खबर के बाद से फिल्म की हाइप और बढ़ गई है। अगर ऐसा होता है तो सलमान की ऑडियंस भी इसे देखने पहुंचेगी। अब देखना है कि ये रिपोर्ट सच साबित होती है या नहीं।
लार्जर दैन लाइफ एक्सपीरियंस
फिल्म की स्टार कास्ट बड़ी है। इसमें अजय-दीपिका के साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट को एक फिल्म में देखना अपने आप में बड़ी बात है। ट्रेलर में लार्जर दैन लाइफ और हिरोइज्म वाले एलिमेंट्स भी हैं।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications