Singham Again: बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' की दौड़ जारी, 7 दिन में कमाए इतने करोड़
Singham Again Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की एक्शन से भरपूर फिल्म 'सिंघम अगेन' गत 1 नवंबर 2024 को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को थिएटर में 7 दिन हो चुके हैं और ये अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं हो रहा है।
अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ रुपए कमाए थे जो कि अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। इसके बाद फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इस फिल्म का क्लैश कार्तिक आर्यन की मूवी 'भूल भुलैया 3' के साथ हुआ है जो कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है।

'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-सैकनिल्क के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' ने शुरुआती तीन दिनों में 121.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
-वहीं चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 18 करोड़ रुपए और 5वें दिन इसका कलेक्शन 14 करोड़ रुपए का रहा।
-6वें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ 10.25 करोड़ रुपए की कमाई की।
-फिल्म 'सिंघम अगेन' ने 7वें दिन 8.75 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने 7 दिनों तक 173.00 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
-अजय देवगन की ये फिल्म 350 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बन है और अब तक ये मूवी आधा हिस्सा भी नहीं बटोर पाई है।
'भूल भुलैया 3' के चलते सिंघम अगेन को हुआ नुकसान
आपको बता दें कि फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ 'भूल भुलैया 3' मूवी का क्लैश होने से भी अजय देवगन फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है। अगर फिल्म सोलो रिलीज होती तो इसकी कमाई काफी ज्यादा हो सकती थी। हालांकि अभी फिल्म के पास अगला वीकेंड भी है, जिसमें उम्मीद है कि मूवी फिर से एक अच्छा जंप लेगी।












Click it and Unblock the Notifications