'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर चलाया ऐसा जादू, छप्पड़फाड़ कमाई कर तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड

Singham Again Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म की ओपनिंग शानदार रही है और फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है।

फिल्म 'सिंघम अगेन' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि पहले सोमवार यानी 4 नवंबर 2024 को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है लेकिन एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिए हैं।

Singham Again Box Office Collection

फिल्म 'सिंघम अगेन' की ओपनिंग डे की कमाई
फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन और करीना कपूर खान के अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने अहम रोल निभाया है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 2' से क्लैश हुआ था बावजूद इसके फिल्म ने ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

मूवी के चार दिनों की कुल कमाई
वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 42.5 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 17.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ मूवी के चार दिनों की कुल कमाई 139.25 करोड़ रुपए हो चुकी है।

'सिंघम अगेन' ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' अब तक कई बड़े रिकॉर्ड ब्रेक कर चुकी है। खबर है कि ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन गई है। ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में 'सिंघम अगेन' ने 'दंगल', 'संजू', 'टाइगर जिंदा है', 'पीके' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है फिल्म
फिल्म 'सिंघम अगेन' ने पहले वीकेंड में कमाई के मामले में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की मूवी 'ब्रह्मास्त्र' को भी पीछे छोड़ दिया है। ब्रह्मास्त्र ने पहले वीकेंड में 120 करोड़ कमाए थे जबकि 'सिंघम अगेन' का पहले वीकेंड का कलेक्शन 125 करोड़ रुपए है। फिलहाल 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+