सिंगर जुबीन गर्ग को सिर में आई चोट, एयर एंबुलेंस से गुवाहाटी अस्पताल में किया गया भर्ती
सिंगर जुबीन गर्ग को सिर में आई चोट, एयर एंबुलेंस से गुवाहाटी अस्पताल में किया गया भर्ती
नई दिल्ली, 20 जुलाई: बॉलीवुड सिंगर और म्युजिशियन जुबीन गर्ग बुधवार को डिब्रूगढ़ के एक रिसॉर्ट में जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुबीर गर्ग को आज शाम एयर एंबुलेंस से गुवाहाटी अस्पताल ले जाया गया है।

इस अस्ताल के डॉक्टर राणा बरुआ ने पीटीआई को सूचना दी कि सिंगर को कोई चोट नहीं आई और उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ के उपायुक्त से सिंगर जुबीन का बेहतर से बेहतर इलाज करने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications