सलीम मर्चेंट को मुस्लिम होने पर आई शर्म, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से गुस्से में हैं सिंगर
पहलगाम में हुए भयानक आतंकवादी हमले पर सेलेब्स अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में सिंगर और म्यूजिशियन सलीम मर्चेंट ने भी रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर सलीम ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मुझे मुस्लिम के नाते शर्म आ रही है। मेरे निर्दोष हिंदू भाई बहनों को बेहरमी से मार दिया। सलीम का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम में जो वीडियो सलीम ने शेयर किया है। उसमें उन्होंने कहा, 'पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या हुई, वो इसलिए हुई कि वो हिंदू हैं, मुस्लिम नहीं, क्या ये हत्यारे मुस्लिम हैं? नहीं.... ये टैरेरिस्ट हैं। क्योंकि इस्लाम ये नहीं सिखाता। कुरान-ए-शरीफ, सूरह अल-बकरा, आयत 256 में कहा गया है कि धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं है। यह कुरान-ए-शरीफ में लिखा है।

वीडियो में सलीम ने आगे कहा, मुझे शर्म आ रही है, मुस्लिम होने के नाते। मुझे ये दिन देखना पड़ रहा है। मेरे निर्दोष हिंदू भाई-बहनों को इतनी बेरहमी से मार दिया गया। सिर्फ इसलिए कि वो हिंदू हैं। कब खत्म होगा ये सब? कश्मीर के रहने वाले, जो पिछले 2-3 साल से ठीक-ठाक जी रहे थेष उनकी जिंदगी में फिर से वो ही प्रॉब्लम्स। समझ नहीं आ रहा कि कैसे मैं अपना गम और गुस्सा बयां करूं। मैं अपना माथा टेककर दुआ करता हूं, जो निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ईश्वर उनके और उनके परिवारों को शक्ति दें और समृद्धि दें। ओम शांति।
सिर्फ सलीम ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त और अजय देवगन शामिल हैं। बता दें, पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया और उनकी नृशंस हत्या कर दी। इसमें 28 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद से पूरे देश में गुस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications