'उन्हें मैं नकली लगूंगी ही...' हर शो में रोती-बिलखती नेहा कक्कड़ को ट्रोलर्स ने कहा 'क्राय बेबी'
नेहा ने ट्रोलर्स द्वारा उन्हें क्राय बेबी बुलाए जाने पर जवाब दिया है। इसके अलावा सिंगर ने खुद को फेक बताए जाने पर भी बयान दिया है।
मुंबई, 21 अगस्त: 16 साल की उम्र में पहली बार रियलिटी शो इंडियन आइडल में कई सपने लिए आईं नेहा कक्कड़ का दिल उस वक्त बुरी तरह टूटा, जब उनका सपना पूरा नहीं हो सका। शो नहीं जीती, लेकिन बतौर जज आज सबके सामने उन तमाम कंटेस्टेंट्स को जज कर रही हैं, जो एक वक्त पर उन्हीं की तरह सपने लेकर इस शो में आ रहे हैं। ऐसे में नेहा कहती भी हैं कि मैं जब शो में किसी कंटेस्टेंट को देखती हूं को उनमें खुद को पाती हूं। शायद यही कारण है नेहा के इतने इमोशनल हो जाने का। लेकिन कई बार सिंगर को अपने इस तरह भावुक हो जाने को लेकर उन्हें कई दफा ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ जाता है।

इमोशनल हैं नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ कंटेस्टेंट के साथ अपने स्वीट बिहेवियर के लिए जानी जाती हैं। कई बार शो में वे इतनी भावुक हो जाती हैं कि उनकी आँखों में आंसू आ जाते हैं, जिसके लिए अकसर उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ जाता है।

नेहा ने दिया ऐसा जवाब
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में पूछे जाने पर नेहा कहती हैं कि मैं ऐसे लोगों को दोष नहीं दे सकती। क्योंकि बहुत से लोग हैं, जो बिल्कुल भी इमोशनल नहीं हैं। उन्हें मैं नकली लगूंगी ही। लेकिन जो लोग मेरे जैसे इमोशनल हैं, वे मुझे समझेंगे और मुझसे रिलेट करेंगे।

क्या बोलीं नेहा?
नेहा ने आगे कहा कि आज हम ऐसे कई लोगों को नहीं देख पाते हैं, जो दूसरों के दर्द को महसू्स करते हैं और उनकी मदद करना चाहते हैं। मुझमें ऐसे गुण हैं और मुझे इसका कोई मलाल नहीं।

"लोग बताते हैं ड्रामा"
बीते कुछ समय से शो में कंटेस्टेंट की पर्सनल जिंदगी के बारे में दिखाकर इसे ड्रामा बताया जाता रहा है और इसकी आलोचना की जाती है। ऐसे में नेहा के मुताबिक, वे शो का अहम हिस्सा रही हैं। वे कहती हैं कि मैं इसे ड्रामा नहीं कहूंगी। किसी का भी शो इंट्रस्टिंग बनाने के लिए उसमें ये सब चीजें शामिल की जाती हैं।

शो को लेकर कही ये बात
सिंगर ने कहा कि सिर्फ गाना और डांस काफी बोरिंग हो सकता है। इसलिए हम कंटेस्टेंट और उनके परिवार पर भी फोकस करते हैं। ऐसे में दर्शक भी उनसे रिलेट कर पाते हैं। हम दिखाते हैं कि किस तरह एक कंटेस्टेंट ने इतना लंबा सफर तय किया है।

2020 में की थी शादी
नेहा कक्कड़ की निजी जिंदगी की बात करें, तो सिंगर ने साल 2020 के अक्टूबर में रोहनप्रीत के साथ शादी की थी। शादी के बाद नेहा ने कहा कि उनकी जिंदगी बदल गई है। इससे पहले मैं खोई रहती थी और हर वक्त काम में ही व्यस्त रहती थी। लेकिन अब मेरा पार्टनर मुझे हंसाता और जब मैं काम से वापस लौटती हूं तो मुझे इमोशनल सपोर्ट देता है।
-
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications