'ब्राह्मण शब्द इब्राहिम से आया है', सिंगर लकी अली का विवादित बयान, लोगों का गुस्सा देख मांगी माफी
Singer Lucky Ali Controversial Post: बॉलीवुड सिंगर लकी अली की खूब आलोचना हो रही है, उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली।

धर्म और जाति को लेकर बॉलीवुड से जुड़े लोगों की अनाप-शनाप बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में गायक लकी अली ने 'ब्राह्मणों' को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसका खूब विरोध हुआ। हालांकि अब उन्होंने माफी मांग ली है।
अली ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि ब्राह्मण नाम ब्रह्मा से रखा गया, जो अब्राम से आया है। ये अब्राहम या इब्राहिम से आया है। ब्राह्मण इब्राहिम के वंश हैं। तो हर कोई आपस में बिना तर्क किए सिर्फ बहस और लड़ाई क्यों कर रहा है? उनके इस पोस्ट पर बहुत से लोगों ने आपत्ति जताई और उन्हें ट्रोल कर दिया गया।
वहीं सिंगर ने विवादित पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन बहुत से लोगों ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बहुत से लोगों ने सरकार से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इन सब चीजों को देखते हुए अली बैकफुट पर आ गए और उन्होंने माफी मांग ली।
दूसरी पोस्ट में क्या लिखा?
सोशल मीडिया पर दूसरी पोस्ट करते हुए अली ने लिखा कि मुझे अपनी पिछली पोस्ट के विवाद का एहसास है। मेरा इरादा किसी के बीच संकट या गुस्सा पैदा करने का नहीं था, मुझे इस बात का गहरा अफसोस है। मेरा इरादा हम सभी को एक साथ लाने का था, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि ये कैसे उस तरह से नहीं निकला जैसा मैं चाहता था।
उन्होंने आगे लिखा कि मैं जो कुछ भी पोस्ट कर रहा हूं और अपने शब्दों के बारे में अधिक जागरूक रहूंगा, जैसा कि मैं अब देख रहा हूं कि मेरी पोस्ट ने कई हिंदू भाइयों और बहनों को परेशान किया। मुझे इस पर गहरा खेद है। आई लव यू ऑल।

क्या ये पब्लिसिटी स्टंट था?
सोशल मीडिया पर लोगों ने लकी अली को खूब खरीखोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा कि इनके गाने तो अब चल ना रहे, ऐसे में ये पब्लिसिटी के लिए विवादित बयान दे रहे, ताकि लोग इनका नाम याद रख सकें।
एक अन्य ने लिखा कि ये लोगों को एक करने के लिए नहीं था, ये दूसरे धर्म का अपमान करने के लिए था। सिंगर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications