रिलीज हुआ सिंगर केके का ये आखिरी गाना, सुनकर भावुक हुए फैंस

सिंगर केके के निधन के बाद उनका आखिरी गाना रिलीज हुआ है। केके का आखिरी गाना ‘धूप पानी बहने दे’ है।

मुंबई, 8 जून: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके की आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है। कुछ फैंस अब भी ये मानने को तैयार नहीं कि, केके अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस बीच उनके निधन के बाद उनका गाया हुआ आखिरी गाना रिलीज हुआ। जिसे सुनने के बाद फैंस की आंखें नम हो गईं। बता दें कि, ये गाना उनके निधन से कुछ दिनों पहले रिकॉर्ड हुआ था।

singer kk

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' के लिए केके का गाया हुआ गाना 'धूप पानी बहने दे' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं और इसे कंपोज शांतनु मोइत्रा ने किया है। केके का ये गाना पंकज त्रिपाठी, नीरज काबी और सयानी गुप्ता पर फिल्माया है। इस गाने का छोटा सा क्लिप पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी जंगल में घुमते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर पंकज त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा- 'केके की जादुई आवाज एक बार फिर आपको मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।' इस वीडियो को देखने के बाद फैंस केके को याद कर काफी इमोशनल हो गए। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस गाने को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

बता दें कि, मंगलवार 31 मई को कोलकाता में सिंगर केके लाइव कॉन्सर्ट करने गए थे। इस दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+