KK Last Rite Updates : दुनिया को 'अलविदा' कह गए केके, पंचतत्व में हुए विलीन
मशहूर प्लेबैक सिंगर केके के पार्थिव शरीर को मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट ले जाया गया। जहां केके का दाह संस्कार किया गया।
मुंबई, 2 जून: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के दुनिया से यूं अचानक चले जाना हर किसी की आंखें नम कर गया। कोलकाता में अपनी सुरीली आवाज में लाइव कॉन्सर्ट कर रहे केके के फैंस को क्या पता था कि उनकी आवाज इसके बाद अब कानों में नहीं गुंजेगी। कोलकाता में कॉनसर्ट के बाद हुई उनकी अचानक खराब तबीयत के उन्हें अचानक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Recommended Video

बता दें कि, बॉलीवुड सिंगर केके पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके बेटे नकुल ने अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा कर उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके चाहने वाले फैंस भावुक हो गए। बता दें कि, दिन के लगभग 1 बजे केके के पार्थिव शरीर को घर से वर्सोवा श्मशान घाट ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा पर कईं बड़े सेलेब्स शामिल हुए। हालांकि कुछ सेलेब्स इस दौरान काफी भावुक भी हुए। साथ ही अपने चहिते सितारे को आखिरी बार देखने के लिए इस दौरान फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।
बता दें कि, केके की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। लेकिन, जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लगी। ये रिपोर्ट उनके निधन के 72 घंटे बाद मिली। अब केके हमारे बीच नहीं रहे हैं। उनकी सुपरहिट गाने और उनकी सुरीली आवाज हमेशा कानों में इसी तरह गुंजती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications