‘मेरा भोला है भंडारी' फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी को मिली जान से मारने की धमकी, फिरौती में मांगे लाखों रुपये

Hansraj Raghuvanshi: भजन 'मेरा भोला है भंडारी' से घर-घर में मशहूर हुए गायक हंसराज रघुवंशी एक गंभीर खतरे का सामना कर रहे हैं। उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा बताया है। यही नहीं, उसने हंसराज से 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग भी की है।

Singer Hansraj Raghuvanshi

मोहाली में दर्ज हुई एफआईआर
इस धमकी के बाद हंसराज रघुवंशी ने तुरंत पुलिस की शरण ली। उनकी ओर से मोहाली पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति को आरोपी के रूप में नामजद किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी हंसराज की शादी में शामिल हुआ था और इसी दौरान उसने गायक के परिवार के साथ नज़दीकी बढ़ाई थी।

विश्वास जीतकर दी धमकी
रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने पहले रघुवंशी परिवार का भरोसा जीता और फिर धीरे-धीरे धमकियां देना शुरू कर दीं। उसने न सिर्फ हंसराज को बल्कि उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरे संदेशों में आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़ा है, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।

फैंस में चिंता, पुलिस कर रही जांच
यह घटना सामने आने के बाद से ही हंसराज रघुवंशी के प्रशंसकों और शुभचिंतकों में भय और चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग गायक की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मोहाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला धमकी और फिरौती के संगठित षड्यंत्र से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, सुरक्षा बढ़ाई गई है और हंसराज रघुवंशी की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+