अब जाकर परिवार... 'छोटे सिद्धू' से मिलने पहुंचा पंजाब का शेर, मूसेवाला खानदान के चिराग पर जमकर लुटाया प्यार
Gurdas Maan meet Sidhu Moose Wala Brother: हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के घर किलकारियां गूंजी तो लोगों की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। सिद्धूमूसेवाला की मां ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मशहूर सिंगर के माता-पिता ने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। फैंस और ढेरों चाहने वाले परिवार को ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। इस बीच मशहूर सिंगर गुरदास मान सिद्धू मूसेवाला के घर पहु्ंचे और बच्चे के आने के बाद परिवार को ढेरों बधाईयां भी दीं।
सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर गुरदास मान ने कहा कि मूसेवाला के माता-पिता को इस बच्चे के आने के बाद जाकर शांति और सुकून मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि माता-पिता और बच्चा सदैव स्वस्थ रहें। इस बात को सुनकर सिद्धू के फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।

बताते चलें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये इस खुशखबरी को दुनिया के साथ शेयर किया। उन्होने कहा कि उन्होंने दिवंगत रैपर के छोटे भाई का वेलकम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बच्चे के जन्म के लिए सिद्धू की मां ने विट्रो फर्टिलाइजेशन थेरेपी (आईवीएफ) की मदद ली थी।
बताते चलें कि इससे पहले सिद्धू के पिता ने बीवी की प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन भी किया था। उन्होंने फैंस से इन अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था कि हम सिद्धू के फैंस के आभारी हैं जो हमारे परिवार को लेकर चिंतित हैं। मगर हम ये अपील करते हैं कि परिवार को लेकर जितनी खबरें फैल रही हैं, उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
बताते चलें कि जब सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बेटे के जन्म की खुशियां साझा कीं तो फैंस कि खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। हर कोई जानने को बेताब था कि नन्हा सिद्धू कैसा दिखता है। पिता ने बेटे की तस्वीर के साथ फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications