बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने को लेकर सिमरत कौर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सब बिजनेस है, हमेशा चलता रहेगा.....

Simrat Kaur On B Grade Films: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर नजर आने वाली हैं। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में एक्ट्रेस सिमरत कौन ने सनी देओल की बहू का किरदार निभाया है। वहीं सिमरत कौर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'डर्टी हरी' और 'सोनी' जैसी कुछ फिल्मों की वजह से सिमरत कौर को एक समय पर लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। वहीं कुछ लोगों को उनके 'गदर 2' में शामिल होने से भी आपत्ति है।

सिमरत कौर ने तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें कि कई लोग सनी देओल और फिल्म 'गदर 2' के मेकर्स से नाराज हैं कि उन्होंने इस मूवी में सिमरत कौर को कास्ट क्यों किया। ऐसे में लोगों ने फिल्म 'गदर 2' को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। इन सब बातों के बाद अब सिमरत कौर ने भी लोगों को करारा जवाब दिया है। आखिरकार सिमरत कौर ने ब्री-ग्रेड फिल्मों में एक्टिंग करने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और लोगों को खुलकर जवाब दिया है।

Simrat Kaur

सिमरत ने कहा- लोग पुरानी चीजों को नहीं भूलते
एक्ट्रेस सिमरत कौर का मानना है कि लोग हमेशा उन्हें किसी न किसी बात पर आंकते रहते हैं। वह चाहे कोई भी रोल क्यों न कर ले, लोग उनके पुराने परफॉर्मेंस को ही याद रखते हैं। ट्रोल होने को लेकर बात करते हुए सिमरत कौर ने डीएनए इंडिया से कहा- मैं एक सेंसेटिव और इमोशनल महिला हूं। जब मैं एक्ट्रेस नहीं थी, तब मैं दूसरों को जज करती थी और सोशल मीडिया पर अपनी राय जताती थी। लेकिन मैं जानती हूं कि जब हम कोई घटिया कमेंट करते हैं तो इससे सामने वाले को बहुत दुख होता है। इसलिए, मैं सोशल मीडिया पर अपनी बातें लिखने से पहले हमेशा कई बार सोचती हूं।

'ये सब बिजनेस का हिस्सा है, हमेशा चलेगा'
सिमरत कौन ने आगे कहा- मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं है कि लोग रातों-रात मेरे बारे में अपने विचार बदल सकते हैं। हर किसी व्यक्ति की सोच अलग होती है। लोग इसे सबके सामने जाहिर भी कर सकते हैं। सिमरत ने कहा- ये सब बिजनेस का एक हिस्सा है। मेरे साथ ये जिंदगी भर चलता रहेगा। आज किसी चीज के लिए, कल किसी और चीज के लिए। मेरे लिए फिल्म 'गदर 2' का हिस्सा बनना किसी भी तरह की नेगेटिविटी से बहुत ज्यादा बड़ा है। जब फिल्म आएगी, तो लोगों को ये मूवी और उसमें मेरा किरदार भी पसंद आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+