'रावण नॉटी, सांसदों से ज्यादा पढ़ा-लिखा', बॉलीवुड की कातिल हसीना ने की Ravan की तारीफ, मचा बवाल
Simi Garewal: बॉलीवुड की कातिल हसीना के नाम से लोकप्रिय सिमी ग्रेवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से ट्रोल हो रही हैं, वजह है उनकी पोस्ट। दरअसल सिमी ने दशहरा पर बधाई देते हुए अपनी पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा, जिस पर बवाल मच गया और लोग उनकी आलोचना करने लगे और आलम ये हुआ कि उन्हें अपनी पोस्ट हटानी पड़ी, हालांकि लोगों का गुस्सा उन पर शांत नहीं हुआ और वो अभी भी उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं।
दरअसल सिमी ग्रेवाल ने रावण की तारीफ की थी और उसे नॉटी कहा था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ' डियर रावण, हर साल, इस दिन, हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं लेकिन तकनीकी रूप सेआपके व्यवहार को 'बुराई' से नहीं बल्कि 'थोड़ा शरारती' के रूप में परिभाषित करना चाहिए।'

उन्होंने लिखा था कि 'रावण ने सीता का अपहरण जरूर किया था लेकिन उनके साथ सम्मान से पेश आया। उन्हें अच्छा भोजन, आश्रय और यहां तक कि महिला सुरक्षाकर्मी भी प्रदान कीं।'
'हमारी संसद के आधे सदस्यों से भी अधिक शिक्षित' (Simi Garewal)
'शादी के लिए आपका अनुरोध विनम्रता से भरा था और आपने अस्वीकार किए जाने पर कभी तेजाब नहीं फेंका। यहां तक कि जब भगवान राम ने आपको मार डाला तो भी आपने उनसे माफी मांगी थी। मेरा मानना है कि आप हमारी संसद के आधे सदस्यों से भी अधिक शिक्षित थे। मुझ पर विश्वास करो दोस्त.. आपको जलाने के लिए कोई कठोर भावना नहीं है... बस यही इन-थिंग है। दशहरा मुबारक।'
'सारा रोमांटिज्म गायब हो जाएगा' (Simi Garewal)
सिमी की ये पोस्ट जैसे सामने आई, जबरदस्त बवाल मच गया, लोग जमकर उनकी आलोचना करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि 'प्रिय सिमी ग्रेवाल, जिस क्षण वह आपका अपहरण करेगा, यह सारा रोमांटिज्म गायब हो जाएगा और आप एक पुलिस स्टेशन में बैठी होंगी और अगर पुलिसकर्मी कहते हैं 'बस अपहरण ही तो किया है शादी करना चाह रहा है बहन' तो आप उन्हें लताड़ेंगी। आपके लिए कोई कठोर भावना नहीं है, लेकिन आपने अपना दिमाग खो दिया है।'
'रावण कोई प्यारा इंसान नहीं था Simi Garewal'
एक यूजर ने सिमी को लताड़ लगाते हुए लिखा कि 'रावण कोई प्यारा इंसान नहीं था। सीता से पहले, उसने वेदवती को परेशान किया था उसके चंगुल से बचने के लिए वो खुद को जला बैठी, उसे श्राप दिया था कि वह एक महिला द्वारा नष्ट हो जाएगा। उसने रंभा का हिंसक तरीके से उल्लंघन किया था, और उसके भयभीत पति नलकूबर ने उसे श्राप दिया था कि यदि उसने कभी किसी अन्य महिला पर जबरदस्ती की तो उसका सिर फट जाएगा। फिर उसने जबरन सीता का अपहरण किया, उन्हें कैद किया, उन्हें प्रतिदिन धमकाया, और उन्हें आतंकित किया, जब कुछ पता ना हो तो बोला ना करो।'
Simi Garewal को लोग बॉलीवुड की कातिल हसीना कहते हैं
फिलहाल सिमी को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है, हालांकि उनकी ओर इस बारे में कोई सफाई अभी तक नहीं आई है। गौरतलब है कि सिमी की गिनती बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंनं हिंदी-बंगाली सिनेमा के बड़े कलाकारों संग काम किया है। सिमी का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को लुधियाना (पंजाब) में हुआ। उनके पिता सेना में ब्रिगेडियर थे, इसलिए उनका पालन-पोषण अनुशासनपूर्ण वातावरण में हुआ। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें अभिनय में रुचि होने लगी और किशोरावस्था में ही उन्होंने फ़िल्मों में क़दम रख दिया।

शो 'Rendezvous with Simi Garewal' काफी लोकप्रिय
उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत इंग्लिश फ़िल्म 'Tarzan Goes to India' (1962) से की थी। दो बदन, साथी, मेरा नाम जोकर , सिद्धार्थ और कर्ज उनकी चुनिंदा फिल्में रही हैं। वो अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक सफल टेलीविज़न प्रस्तोता भी रही हैं। उनका शो 'Rendezvous with Simi Garewal' भारतीय टेलीविज़न का सबसे चर्चित इंटरव्यू शो रहा, जिसमें उन्होंने राजनीति, खेल और फ़िल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियों का साक्षात्कार लिया। वो 'द लेडी इन व्हाइट' कही जाती हैं क्योंकि वो अक्सर सफेद परिधान में नजर आती हैं।

कई बार मोहब्बत हुई लेकिन आज भी अकेली Simi Garewal
उन्हें लाइफ में कई बार मोहब्बत हुई लेकिन वो आज भी अकेली हैं। 17 साल की उम्र में वो जामनगर के महाराजा शत्रुसाल्यसिंहजी को दिल दे बैठी थीं, जो इंग्लैंड में उनके पड़ोसी भी थे लेकिन ये रिश्ता आगे बढ़ नहीं पाया। इसके बाद वो नवाब मंसूर अली खान पटौदी के साथ रिलेशनशिप में रही लेकिन मंसूर ने शर्मिला टैगोर से शादी कर ली थी। उसके बाद वह पाकिस्तानी राजनेता सलमान तासीर के साथ रिश्ते में रहीं, जो दुबई में शुरू हुआ और एक साल बाद खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने साल 1970 में, उन्होंने दिल्ली के कुलीन चुन्नामल परिवार के सदस्य रवि मोहन से शादी की लेकिन 9 साल बाद उनका तलाक हो गया।

-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications