Teaser Review: 'सुना है बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं', सीटीमार टीजर में सलमान खान ने दिया दुश्मनों को जवाब
Sikandar Teaser Review In Hindi: फ्रेम खुलता है और एक व्यक्ति चलता हुआ कमरे में घुसता है। कैमरा फॉलो करता है और लाइट फेस पर पड़ती है। जिसमें 'सिकंदर' यानी सलमान खान नजर आते हैं। एक म्यूजियम का कमरा है, जहां कुछ 8-10 सैनिक हैं। एक दम से वो आते और सलमान पर हमला करना चाहते हैं। इस बीच सलमान कहते हैं, सुना है कि बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है।
1:41 मिनट के इस टीजर में मात्र एक डायलॉग है। जिसमें सलमान खान पूरा मजमा लूट ले जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है एक्शन, जिसे सलमान अपने पूरे हाव भाव से स्क्रीन पर दिखाते हैं। इस एक मात्र सीन देख कर लगता है कि फिल्म में पर्दाफाड़ और गरदा उड़ा देने वाले एक्शन सीन होने वाले हैं। सलमान के फैंस को जिस तरह के टीजर की उम्मीद थी, वो उन्हें मिल गया है। सिकंदर में सलमान का कैरेक्टर लार्जर दैन लाइफ बनाया गया है। ये इस टीजर को देख कर पता चलता है।

सीटीमार टीजर में सलमान का औरा
टीजर में सलमान खान उनका औरा और एक्शन के अलावा एक और चीज सबसे अच्छी है। जो इस टीजर को जबरदस्त से सीटीमार बनाता है। वो है इसका बैकग्राउंड स्कोर, जिसे संतोष नरायणन ने बनाया है। जो इस टीजर को और लेवल ऊपर ले जाता है। सिकंदर की अनाउंसमेंट पोस्टर में रायल ग्रीन कलर पैलेट यूज किया गया था। यही कलर और लाइट मूड पूरे 1:41 मिनट के टीजर (Sikandar Teaser Review) में देखने को मिलता है। टीजर का फ्रेम बंद होने से पहले सलमान के लुक से उनकी आंखें दिखाई गई हैं। जिसे देख लगता है कि अगर ये सीक्वेंस फिल्म में होगा तो इसमे मैसिव एक्शन देखने को मिलेगा। हालांकि सलमान ने जो डायलॉग बोला है, उससे कई प्रकार के मायने भी निकालने शुरू हो गए हैं।
डारेक्टर ने सलमान को पहचाना
फिल्म में सलमान खान का एंग्री यंग मैन और खतरनाक हीरो वाला अवतार दिखाया गया है। जैसा सलमान के फैंस उन्हें देखना चाहते हैं। डायरेक्टर ए आर मुरगदास ने सलमान को बखूबी स्क्रीन प्रजेंस दी है। साथ ही उन्होंने ये निश्चित किया है कि सलमान को फिल्म में किसी भी प्रकार से कमजोर ना दिखाया जाए। क्योंकि यही उनकी पर्सनालिटी भी है।
बोलती की बंद
दरअसल, पिछले कुछ समय से लगातार सलमान को जान से मारने की धमिकयां मिल रही हैं। यहां तक की उनके घर के बाहर फायरिंग भी हुई। साथ ही सलमान के बेहद करीबी दोस्त और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। इसके बाद से सलमान खान बहुत टाइट सिक्योरिटी के बीच रह रहे हैं। लेकिन फिल्म के एक डायलॉग ने सबकी बोलती बंद करवा दी है।
ईद पर रिलीज होगी फिल्म
सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म के डायलॉग रजत अरोड़ा, हुसैन दलाल और अब्बास दलाल ने मिलकर लिखे हैं। वहीं, इसे ए आर मुरगदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म अगले साल 2025 ईद के मौके पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications