Sikandar Release Date: 'सिकंदर' की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर, इस दिन थिएटर्स में देखें सलमान खान की फिल्म

Sikandar Release Date: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। भाईजान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

ईद 2025 पर रिलीज होगी 'सिकंदर'
पहले कहा जा रहा था कि ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी, पर कन्फर्म डेट को लेकर बड़ा ही कन्फ्यूजन चल रहा था। वहीं मेकर्स ने भी फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर और पोस्टर्स में बस यही मेंशन कर रखा है किये मूवी ईद 2025 पर रिलीज होगी।

Sikandar Release Date

फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है

हालांकि फिल्म के रिलीज की कन्फर्म डेट सामने नहीं आई थी। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि फिल्म 'सिकंदर' आगामी 28 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।

30 मार्च 2025 को रिलीज होगी 'सिकंदर'

-बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया है कि सिकंदर की रिलीज डेट तय हो गई है। ये फिल्म आगामी 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को भरोसा है कि ये रिलीज के लिए सही दिन है। ईद से ठीक एक दिन पहले फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया गया है।

-मेकर्स की मानें तो 30 मार्च 2025 को रविवार का दिन है जबकि ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल को हो सकती है। ऐसे में रमजान के कारण मुस्लिम दर्शकों का एक बड़ा ग्रुप ईद से पहले स‍िनेमाघरों का रुख नहीं करता। इसलिए मेकर्स का सोचना है कि आगामी 30 मार्च 2025 (रविवार) को छुट्टी के कारण 'सिकंदर' को तगड़ी ओपनिंग मिल सकती है।

-वहीं उसके बाद ईद के मौके पर फैंस सलमान खान की फिल्म देखने के लिए थिएटर्स में उमड़ पड़ेंगे। 30 मार्च को एक और खास अवसर है। दरअसल, महाराष्ट्र में उस दिन गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाता है।

-मेकर्स की मानें तो 31 मार्च 2025 को देशभर में ईद मनाई जाएगी। वहीं कई जगह पर 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को ईद के बाद की छुट्टी का असर रहेगा। शुक्रवार, 4 अप्रैल से वीकेंड का असर होगा और कलेक्शन में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में आगामी 6 अप्रैल 2025 (रविवार) तक, फिल्म का जबरदस्त कलेक्शन हो सकता है।

जल्द शुरू होगी एडवांस बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स अब जल्द ही 'सिकंदर' का दमदार ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जल्द शुरू हो जाएगी। विदेशों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 24 फरवरी 2025 से ही शुरू हो गई है। विदेश में ये फिल्म आगामी 30 मार्च 2025 को ही रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+