Sikandar Day 1 Prediction: सिकंदर के कलेक्शन की रिपोर्ट देख सलमान खान का दिल बैठ जाएगा, फैंस ने खराब की ईद!

Sikandar Opening Day Collection Prediction: सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड थे। सिकंदर सलमान खान के करियर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। इसके आई उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाईं। ये भी कह सकते हैं कि उनके स्टारडम के साथ न्याय नहीं कर पाईं।

भले ही सलमान खान के लिए फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हों, लेकिन उसका असर टिकट खिड़की में नहीं दिख रहा है। एडवांस बुकिंग फिल्म की 5 दिन पहले ही खुल गई हो। लेकिन एडवांस बुकिंग में अभी तक फिल्म ने करीब 8.11 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। अगर इसमें ब्लॉक सीट का आंकड़ा जोड़ लें तो ये कलेक्शन 15.46 करोड़ रुपये हो गया है।

Sikandar Opening Day Collection Prediction

ट्रेड ट्रैकर साइट Sacnilk की रिपोर्ट की माने तो ओपनिंग डे पर सिकंदर करीब 28 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। अगर ये आंकड़ा सही होता है तो ये अब तक की सलमान की सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्म होगी। इससे पहले उनकी टाइगर 3 ने 44 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया था। भले इस फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया हो। लेकिन ये उनके करियर की कमजोर फिल्म है। ईद ने सलमान खान को जबरदस्त ओपनिंग वाली फिल्में दी हैं। ट्रेड पंडितों का ये भी अनुमान है कि फिल्म अगर अच्छी होगी तो इसे वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिलेगा।

मेकर्स ने सिकंदर को ग्रैंड बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म को देशभर में 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। जिसमें हर दिन करीब 22,000 शोज चलेंगे। इतनी मैसिव स्क्रीन और शोज पहले किसी हिंदी फिल्म के लिए नहीं देखने को मिले हैं। सलमान ने भले ही फिल्म के प्रमोशन में जी जान लगा दिया हो। लेकिन फिर भी फैंस और बाकी लोगों को लगता है कि इसका बज नहीं बन पाया है। अब देखना ये है कि असल में फिल्म को कितने करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+