Sikandar BO Collection Day 8: बड़ी मशक्कत के बाद 100 करोड़ क्लब में पहुंची 'सिकंदर', जानिए कुल कलेक्शन
Sikandar Box Office Collection Day 8: सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने 8वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है। फिल्म को ये आकड़ा छूने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी है। फिल्म ने रविवार के दिन 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने भले ही इस क्लब में एंट्री पा ली हो, लेकिन फिल्म के पास फ्लॉप का तगमा रहेगा।
ट्रेड साइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 4 करोड़ रुपये, छठवें दिन 3.5 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 19.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये और पहले दिन 30 करोड़ रुपये कमाए थे। इस लिहाज से फिल्म का 8 दिनो में कुल कलेक्शन 102.25 करोड़ रुपये हो गया है। सिकंदर से सलमान खान के स्टारडम में भी सवाल उठने लगे हैं।

सिकंदर फ्लॉप मानी जा रही है। अब सलमान खान के स्टारडम पर भी सवाल उठने लगे हैं। सिकंदर उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म थी। क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों ने भले ही पैसे कमाए हो, लेकिन वो हिट और ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में नहीं आ पाई हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिकाम मंदाना, शरमन जोशी, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल हैं। इसे ए आर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।
बता दें, खबरें हैं कि नेटफ्लिक्स से जो फिल्म की डील हुई थी वो अब नहीं बदलेगी। बताया गया था कि सिकंदर के डिजिटल राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स ने सिकंदर के मेकर्स को 85 करोड़ रुपये चुकाए हैं। अगर फिल्म की कमाई 250-300 करोड़ रुपए पहुंचती तो ये डील 85 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये में बदल जाती। लेकिन कमाई को देखते हुए अब ऐसा नहीं हो सकता। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिकंदर को अब सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में सिनेमाघरों के मालिक सिकंदर के शोज को कम या बंद कर दूसरी फिल्मों को दिखा रहे हैं। इसका फायदा जॉन की द डिप्लोमैट और मोहनलाल की L2 एंपुरान को मिल रहा है। सिकंदर की कम कमाई का एक कारण लीक भी बताया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया था कि फिल्म रिलीज होने के कुछ समय पहले ही करीब 6000 पायरेसी साइट पर लीक हो गई थी। हालांकि मेकर्स ने कई साइट से उसे डिलीट करवाने की कोशिश की। लेकिन हो फिर भी डैमेज कंट्रोल नहीं हो पाया।












Click it and Unblock the Notifications