Sikandar Advance Booking: सिकंदर की एडवांस बुकिंग देख मेकर्स के उड़ जाएंगे तोते, सलमान खान भी होंगे निराश
Sikandar Advance Booking: सलमान खान इन दिनों सिकंदर की रिलीज के इंतजार में हैं। फिल्म 30 मार्च यानी ईद के दिन रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सलमान भी इस फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। मेकर्स भी चाहते हैं कि फिल्म का बज जबरदस्त बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।
बुकिंग शुरू हुए 3 दिन हो गए हैं। लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग को अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ी है। नेशनल थिएटर चेन और सिंगल स्क्रीन थिएटर में बुक हुईं टिकट्स को देखें तो ये बहुत कम है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो सिकंदर की अभी तक 1.36 लाख टिकट बुक हुए हैं। इसमें 2D के लिए 136274 टिकट और IMAX 2D के लिए 423 टिकट बुक हुए हैं। इंडिया में फिल्म की अभी तक 3.98 करोड़ रुपए की टिकट बिकीं हैं। वहीं, अगर ब्लॉक सीट्स की बात करें तो ये कलेक्शन 9.31 करोड़ रुपए हो गया है। सिकंदर के अधिक शो महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हैं। मेकर्स को भी इन्हीं स्टेट्स से सबसे ज्यादा कमाई की उम्मीद भी है। भले ही सिकंदर को रिलीज होने में अभी 2 दिन हैं। लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग जिस हिसाब से चल रही है, वो चिंता का विषय है। बता दें, सलमान की पिछली फिल्म टाइगर 3 भी एडवांस बुकिंग के मामले में आगे थी।
सिकंदर के कलेक्शन को लेकर ये कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये उनकी पिछली 5 फिल्मों में सबसे ज्यादा कलेक्शन होगा।
टाइगर 3 - 44.50 करोड़ रुपये
किसी का भाई किसी की जान - 15.8 करोड़ रुपये
दबंग 3 - 24.50 करोड़ रुपये
भारत - 42.30 करोड़ रुपये
रेस 3 - 28.5 करोड़ रुपये
ये सलमान की पिछली फिल्मों के कलेक्शन का डाटा है। सिकंदर में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications