Sidhu Moose Wala Birthday: इन टॉप गानों से हमेशा फैंस के दिलों में रहेंगे सिद्धू मूसेवाला
सिद्धू मूसेवाला का आज यानी 11 जून को 29वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके फैंस काफी भावुक हो गए हैं। सिद्धू मूसेवाला ने कईं हिट गाने गाए हैं जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है।
मुंबई, 11 जून: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हादसे से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। लेकिन वह अपने गानों से हमेशा फैंस के दिलों में रहेंगे। अपनी गायकी के सफर में सिद्धू मूसेवाला ने कईं सुपरहिट गाने गाए हैं जिन्हें यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले हैं। सुनिए उनके टॉप 5 गाने जिससे उन्होंने जीता फैंस का दिल।
Recommended Video

सिद्धू मूसेवाला के 5 सुपरहिट गाने
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह महज तब 28 साल के थे। इतनी कम उम्र में इस तरह से उनका जाना फैंस के लिए काफी दुखद है। आज यानी 1 जून को सिद्धू मूसेवाला का 29वां जन्मदिन है। उनकी याद में उनके चाहने वाले उनका जन्मदिन मना रहे हैं। खैर, आज हम आपको बताएंगे कि, सिद्धू मूसेवाला के ऐसे कौन से 5 सुपरहिट गाने हैं जिन्हें यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।
जी वैगन
सिद्धू मूसेवाला ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद कनाडा चले गए थे। जहां उन्होंने अपना पहला गाना 'जी वैगन' रिलीज किया था। इस गाने के बाद उन्होंने लाइव शो करने शुरू किए। ये गाना फैंस को काफी पसंद आया था। गाने को यूट्यूब पर 27 लाख व्यूज मिले थे।
सो हाई
सिद्धू मूसेवाला का ये गाना काफी हिट रहा। इस गाने को यूट्यूब पर 48 करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे। इस गाने की खास बात ये है कि, सिद्धू ने ये गाना खुद लिखा है। सो हाई गाने के लिए उन्हें ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवॉर्ड मिला था।
टोचन
सिद्धू मूसेवाला का ये गाना साल 2018 में रिलीज हुआ था। ये गाना भी खुद सिद्धू मूसेवाला ने लिखा था। इस गाने को लगभग 24 करोड़ यूट्यूब पर व्यूज मिले हैं।
डॉलर
सिद्धू का यह गाना पंजाबी फिल्म ‘डाकुआ दा मुंडा' में शामिल किया गया था। इस गाने को अब तक 13 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। ये गाना साल 2018 ंमें रिलीज हुआ था।
लेवल्स
ये सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना था। इस गाने को महज 4 दिन के अंदर 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को लेकिन सनी मालटन ने लिखा है। फिलहाल ये गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications