आखिर कौन हैं Sidhu Moose Wala की मंगेतर? सिंगर की मौत के बाद खाई कभी ना शादी करने की कसम
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन को एक साल पूरा हो चुका है। लेकिन उनके जाने के बाद आज भी मंगेतर अमनदीप कौर मौत से उभर नहीं पाई।

Who Is Sidhu Moose Wala Fiance: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन को आज यानी 29 मई 2023 को पूरा एक साल हो चुका है। इस मौके पर मूसेवाला का परिवार और चाहने वाले उसे याद कर रहे हैं। लेकिन आज भी सिंगर के परिवार वाले उनकी मौत से उभर नहीं पाए।
सिद्धू मूसेवाला की मौत से नहीं उभरीं उनकी मंगेतर
सिद्धू मूसेवाला की अचानक हुई मौत का सबसे ज्यादा असर उनकी मंगेतर पर हुआ। वह अभी भी सिंगर की मौत से उभर नहीं पाई हैं। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनकी मंगेतर अमनदीप कौर ने कभी भी शादी ना करने का फैसला कर लिया। वह फिलहाल सिंगर के माता-पिता के साथ शिफ्ट हो गई हैं। आइए जानते हैं कि, आखिर कौन है सिद्धू मूसेवाला की मंगेतर अमनदीप कौर?
मौत से पहले हो गई थी सगाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर सिद्धू मूसेवाला मंगरेतर अमनदीप कौर को पिछले दो साल से डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और मौत से कुछ ही महीने पहले अमनदीप कौर से उन्होंने सगाई कर ली थी। दोनों की पिछले साल नवंबर 2022 में शादी होने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, पहले दोनों की शादी पिछले साल अप्रैल 2022 को होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई।
कभी ना शादी करने की खाई कसम
बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद अब उनकी मंगेतर अमनदीप कौर ने फैसला कर लिया है कि वह कभी भी किसी और से शादी नहीं करेंगी और अपने जीवन को ऐसी ही आगे बढ़ाएंगी। अमनदीप फिलहाल सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के साथ गांव मन्सा में शिफ्ट हो गईं और एक बहू की तरह उनका ध्यान रखती हैं।
कैसे हुई थी सिद्धू मूसेवाला की मौत?
पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी थार जीप पर 12 राउंड फायरिंग की। उस वक्त सिंगर के साथ किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं थी और ऐसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना पंजाब के मनसा जिले की है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने 25 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मास्टरमाइंड लारेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ को बताया गया है।










Click it and Unblock the Notifications