सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दिया बड़ा बयान, बीवी की प्रेग्नेंसी को लेकर पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानिये क्या कहा?

Sidhu Moose Wala father post: बीते दिनों सिद्धू मूसेवाला की मां अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते कुछ दिनों से चरण चंडीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि कब सिद्धू मूसेवाला के घर में किलकारियां गूंजेंगी। अब सिंगर के पिता ने पहली बार पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर बयान दिया है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अब तक पत्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई भी बात नहीं बोली थी। मगर अब खबरे सामने आने के बाद उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है, उसने सबको हैरान करके रख दिया है।

Sidhu Moose Wala

सिद्धू मूसेवाला के पिता बालकौर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि मीडिया में चल रही अफवाहों पर विश्वास ना करें। हम जानते थे कि आप सभी हमारे शुभचिंतक है। जो भी खबर होगी, हम उसकी पुष्टि करेंगे।

बताते चलें कि सिद्धू मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंट होने की खबरें फरवरी के महीने में आई थी। इस खबर की पुष्टि दिवंगत सिंगर के ताया जी चमकौर सिंह ने की थी। उन्होंने बताया था कि परिवार में आईवीएफ टेक्नीक के जरिये बच्चा प्लान किया गया है। इस खबर के सामने आते ही सिद्धू मूसेवाला के फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

कई लोग तो ये खबर सामने आने के बाद मानने लगे कि सिद्धू मूसेवाला का दूसरा जन्म होने वाला है। वे फिर फैंस के बीच आएंगे। मां के गर्भवती होने की खबर ने सिद्धू के मायूस फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी थी। हालांकि अब उनके पिता का पोस्ट भी खूब चर्चा में है।

बताते चलें कि खबरें हैं कि चरण कौर चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती हैं। और वे एक नहीं बल्कि दो-दो बच्चों को जन्म देने वाली हैं। यानी कि सिद्धू मूसेवाला के घर में दो-दो बच्चे आने वाले हैं। हालांकि, इस खबर की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+