थोड़ी देर बाद ही कियारा आडवाणी से शादी कर लेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, सामने आईं बारात की पहली तस्वीरें

Sidharth Malhotra Barat: वीडियो में गाजे-बाजे संग कियारा को ब्याहने की पूरी तैयारी देखी जा सकती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैंड-बाजा वाले गुलाबी साफा बांध कर तैयार हो रहे हैं।

kiara advani

Sidharth Malhotra Barat: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अब से थोड़ी देर बाद ही अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से शादी करने वाले हैं। आपको बता दें कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद गत 5 फरवरी से ही राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों की शादी के फंक्शन्स शुरू हो गए थे। वहीं आज वो ​घड़ी आ ही गई है जब सिद्धार्थ अपनी दुल्हनियां कियारा के साथ सात फेरे ले लेंगे। अंबानी परिवार से लेकर कई वीआईपी लोग और बड़े सेलेब्स तक इस शादी के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं। इसी बीच शादी को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बैंड-बाजा बाराती तैयार होते नजर आ रहे हैं।

गाजे-बाजे संग शादी के लिए तैयार हैं दूल्हे राजा

आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी की शादी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गाजे-बाजे संग कियारा को ब्याहने की पूरी तैयारी देखी जा सकती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैंड-बाजा वाले गुलाबी साफा बांध कर तैयार हो रहे हैं।

गुलाबी साफा बांधते दिखे लोग

सभी खुले मैदान में धूप में एक-दूसरे को गुलाबी साफा बांधते दिखाई दे रहे हैं। सभी ने लाइट पिंक कलर का कुर्ता और सफेद रंग का पजामा पहना हुआ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग अब कियारा और सिद्धार्थ को शादी के बाद एकसाथ देखने की आस में बैठे हैं।

सिद्धार्थ की घोड़ी भी हो गई है तैयार

वहीं सिद्धार्थ और कियारा की शादी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सफेद रंग की घोड़ी नजर आ रही है। सफेद घोड़ी को देखकर लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि जब सिद्धार्थ इस पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने जाएंगे तब वह किसी राजकुमार से कम नहीं लगेगें। वहीं, बैंड-बाजा वालों के हाथ में लाइटों की जगह फूलों की छतरी भी नजर आ रही है, जो पूरे थीम को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। वहीं, शादी के कई और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे हैं जैसलमेर

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर, बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर, फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, जूही चावला और उनके पति जय मेहता, ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पारीमल भी शादी समारोह के लिए पहले ही सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच चुके थे। हल्दी से लेकर संगीत और मेहंदी सेरेमनी जैसे फंक्शन सूर्यगढ़ पैलेस में हुए हैं।

ग्रैंड वेडिंग के लिए सूर्यगढ़ पैलेस हुआ तैयार

ग्रैंड वेडिंग के लिए सूर्यगढ़ पैलेस हुआ तैयार

गत 5 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा भी अपने-अपने परिवार के साथ सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच गए थे। सिद्धार्थ और कियारा की ग्रैंड वेडिंग के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। शादी की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं। 6 फरवरी को संगीत और हल्दी की रस्म हुई, वहीं आज 7 फरवरी दोपहर को शादी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+