'सिद्धार्थ मल्होत्रा की जान को खतरा, कियारा है वजह', एक्टर का नाम लेकर महिला फैन के साथ हुई ऐसी हरकत

Sidharth Malhotra Fan Duped: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। लड़कियां एक्टर के लुक की दीवानी हैं। इसी बीच खबर है कि एक्टर के एक फैन के साथ बहुच बड़ा स्कैम हो गया है।

सिद्धार्थ की महिला फैन से लाखों की ठगी
सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर एक महिला फैन से 50 लाख रुपए ठग लिए गए हैं। सिद्धार्थ की उस महिला फैन ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करके बताया है कि कैसे उनसे ये कहा गया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की जान खतरे में है। इस बात को बताकर दो लड़कियों ने एक्टर की उस महिला फैन से 50 लाख रुपये ठग लिए हैं।

sidharth malhotra

दो लड़कियों ने की धोखेबाजी
सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिस महिला फैन के साथ ये ठगी हुई है उसका नाम मीनू वासुदेव है। वह अमेरिका में रहती हैं। मीनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी आपबीती लोगों को सुनाई है। मीनू ने बताया कि अलीजा और हुस्ना नाम की दो लड़कियों ने उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नाम लेकर ठगी की है।

'कियारा की वजह से सिद्धार्थ की जान को खतरा'
मीनू ने अपने पोस्ट में लिखा है- अलीजा ने उनसे कहा था कियारा आडवाणी की वजह से सिद्धार्थ की जान खतरे में हैं। उन्होंने सिद्धार्थ से धमकी देकर शादी की है। कियारा ने सिद्धार्थ को धमकी दी थी कि अगर वो उससे शादी नहीं करेंगे तो वो उनकी फैमिली को मार देंगी।

सिद्धार्थ की पीआर टीम के मेंबर से कराई गई बात
इसके अलावा मीनू से ये भी कहा गया था कि कियारा ने सिद्धार्थ पर काला जादू किया है। सिद्धार्थ के पास कोई बैंक अकाउंट नहीं है। अलीजा ने मीनू से कहा कि वो एक्टर को बचाने में उसकी मदद करें। मीनू ने आगे ये भी बताया कि उन्हें विश्वास दिलाने के लिए उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा की पीआर टीम का मेंबर दीपक दुबे बताकर उनसे किसी की बात कराई गई थी।

महिला फैन ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती
दीपक ने फिर एक कियारा आडवाणी की टीम की मेंबर राधिका से बात कराई, जो उन्हें कपल के बारे में हर जानकारी देती थी। मीनू ने आगे बताया- मैं उन्हें हर हफ्ते पैसे देती थी ताकि मुझे सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में पता चल सके और मैं उनसे बात कर पाऊं। मीनू का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीनू अपने चहीते सिद्धार्थ मल्होत्रा को पोस्ट में टैग करके उन्हें इस स्कैम के बारे में बताना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+