Sid-Kiara: 84 कमरे हुए बुक, 65 एकड़ में फैला है सूर्यगढ़ पैलेस, करोड़ों में है इस आलीशान पैलेस का चार्ज

सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है जहां वे अपनों के बीच सात फेरे लेने वाले हैं। लेकिन, इस पैलेस को बुक करने के लिए कपल को मोटी रकम चुकानी पड़ी है।

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कुछ ही घंटों में हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। इस शादी के लिए उन्होंने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को चुना। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि, कपल ने मुंबई और तमाम वेडिंग डेस्टिनेशन छो़ड़ इसे ही क्यों चुना। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि, इसे बुक करने के कपल ने कितनी मोटी रकम दी है।

सिद्धार्थ-कियारा ने क्यों चुना सूर्यगढ़ पैलेस?

सिद्धार्थ-कियारा ने क्यों चुना सूर्यगढ़ पैलेस?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के लिए मंडप सज चुका है। बाराती आ चुके हैं, एक्ट्रेस के हाथ में सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी भी रच चुकी है। इस वक्त शादी के लिए पूरा जैसलमेर जग-मग हो गया है। हर तरफ नजारा बेहद ही खूबसूरत है। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि, इस लग्जरी पैलेस को बुक करने के लिए कपल से कितना किराया लिया गया है।

कपल ने से वसूली गई इतनी मोटी रकम

कपल ने से वसूली गई इतनी मोटी रकम

दुल्हन की तरह सजे इस सूर्यगढ़ पैलेस के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने गेस्ट के लिए सभी 84 कमरे बुक किए हैं। जिसके लिए उनसे 2 करोड़ रुपये चार्ज किए गए हैं। इस लग्जरी पैलेस की खास बात ये है कि, यह रॉयल डेस्टिनेशन इंडिया का सबसे पसंदीदा पैलेस में से एक है।

65 एकड़ में फैला ये लग्जगी पैलेस

बता दें कि ये होटल जैसलमेर से 16 किलोमीटर दूर है। इसके मालिक जयपुर के बड़े बिजनेसमैन हैं। 65 एकड़ में फैले इस पैलेस में पीले रंग के पत्थर लगाए गए हैं। पूरा पैलेस पत्थरों से बना है, जो कि, उसकी खूबसूरती को चार चांद लगा देता है। इस पैलेस में कुल 84 रूम, 92 बेडरूम, आर्टिफिशियल झील, विला, रेस्ट्रॉन्ट्स और गेस्ट के लिए कई बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं।

टूरिस्ट सीजन में होती है इतनी फीस

आप में से बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि, सूर्यगढ़ पैलेस की कीमत 1.20 करोड़ रुपये चार्ज की जाती है। हालांकि ये कीमत सिर्फ अप्रैल से सितंबर तक के लिए है। लेकिन, अक्टूबर से मार्च के दौरान इसका 2 करोड़ तक पहुंच जाता है। बता दें कि, कपल ने गेस्ट के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां भी बुक की थी। जिसमें उन सभी ग्रैंड वेलकम किया गया।

कुछ ही देर में कपल लेगा सात फेरे

कुछ ही देर में कपल लेगा सात फेरे

जैसे-जैसे वेडिंग वेन्यू से तस्वीरें सामने आ रही हैं। उससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, सिद्धार्थ और कियारा की ये यादगार शादी होने वाली है। बता दें कि, पहले 6 फरवरी को दोनों सात फेरे लेने वाले थे। लेकिन, अब 7 फरवरी को दोनों की शादी की धूम मचेगी। फिलहाल सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब बस फैंस दोनो की शादी की तस्वीरें का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Recommended Video

    Sidharth Malhotra-Kiara Advani की कितनी है Networth, कितना कमाते हैं दोनों | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+