Sidharth-Kiara Wedding: शुरू हुई सिद्धार्थ-कियारा की शादी की शॉपिंग, संगीत के लिए गानों की प्लेलिस्ट तैयार

सिद्धार्थ मलहोत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हैं। अब खबर ये आ रही है कि इन दोनों की शादी की शॉपिंग शुरू हो गई है।

Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे चर्चित कपल में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम फेवरेट कपल की लिस्ट में शुमार है। शेरशाह की ये जोड़ी जब भी साथ में स्पॉट होती है तो फैंस अपना प्यार खूब लुटाते हैं। लंबे समय से दोनों के लव अफेयर की खबरें सामने आ रही है जिसके बाद हर तरफ ये चर्चा है कि, सिद्धार्थ और कियारा अगले महीने फरवरी 2023 में शादी करने वाले हैं। इस बीच अब दोनों की शादी से जुड़ा एक और नया अपडेट सामने आया है।

इस दिन होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी

इस दिन होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी से जुड़ी हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि, ये कपल 6 फरवरी 2023 को सात फेरे लेगा। इस खबर के बाद से फैंस दोनों की शादी के अपडेट्स जानने में बेहद एक्साइटेड हैं। इस बीच खबर आ रही है कि, दोनों की शादी की शॉपिंग शुरू हो चुकी है।

परिवार वालों ने शुरू की शॉपिंग

परिवार वालों ने शुरू की शॉपिंग

इंडिया टुडे की खबरे के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन हल्दी के लिए परिवार वालों ने पीले रंग के कपड़ो की शॉपिंग करनी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिड और कियारा ने संगीता के लिए फिल्म 'शेरशाह' के सुपरहिट सॉन्ग 'रातां लंबिया' को चुना है।

राजस्थान में 7 फेरे लेगा कपल

राजस्थान में 7 फेरे लेगा कपल

ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। कपल के सभी प्री-वेडिंग फंक्शंस 4 और 5 फरवरी को होंगे, जिसमें मेहमानों की बीच मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसी सेरेमनी होगी। सिद कियारा की ये शादी पंजाबी रीति-रिवाज के साथ राजस्थान के जैसलमेर में होगी।

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

बताया जा रहा है कि, शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े सेलेब्स को इनवाइट किया जाएगा। हालांकि अब तक सिद्धार्थ-कियारा की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शेरशाह के बाद उड़ने लगी थी लव अफेयर की अफवाह

शेरशाह के बाद उड़ने लगी थी लव अफेयर की अफवाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को पहली बार फिल्म 'शेरशाह' में साथ देखा गया था। इस फिल्म में दोनों की बेहतरीन कैमिस्ट्री ने फैंस को काफी इंप्रेस किया था। फिल्म शेरशाह के बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया जिसके बाद दोनों के लव अफेयर की अफवाहें उड़ने लगी थी। इस कपल को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

Recommended Video

    Sidharth Kiara wedding: जानें कब, कहां और कैसी होगी कपल की शादी | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+