कियारा आडवाणी के पति को लोगों ने क्यों कहा बदतमीज? फैन के साथ एक्टर ने की ऐसी हरकत

सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी फैंस के फेवरेट कपल हैं। कई बार कपल को जब स्पॉट किया जाता है तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता दोनों की सेपरेट फैन फॉलोइंग भी दमदार है। सिद्धार्थ की बात करें तो फैंस एक्टर के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थकते। हाल ही में हैंडसम और डैशिंग सिद्धार्थ मल्होत्रा पैपराजी के कैमरे में स्पॉट हुए। मगर इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि उन्हें जबरदस्त हेट और ट्रोलिंग मिलने लगी।

अकसर एक्टर स्पॉट होते हैं और आसपास फैंस हों तो वे अच्छी तरह अपने फैंस से मिलते हैं। मगर हाल ही में सिद्धार्थ जब कहीं जा रहे थे तो उनके पीछे एक फैन भी उनके दीदार करने के लिये चल पड़ा। सिद्धार्थ के पीछे चल रहा फैन उन्हें कुछ देना चाहता था। वो बार बार कह रहा था कि मैं आपके लिये स्केच लेकर आया हूं।

Sidharth Malhotra

मगर सिद्धार्थ ने एक बार भी उस फैन की तरफ मुड़कर नहीं देखा। ना ही कोई स्केच देखा। ऐसे में फैंस को एक्टर का ये रूड बिहेवियर बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। वहीं सिद्धार्थ का ये वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग भी मिल रही है। एक्टर को इस तरह से देखकर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और कमेंट सेक्शन ने लोग उन्हें एरोगेंट बता रहे हैं।

फैन पूरे समय सिद्धार्थ को स्केच दिखाने की मशक्कत करता रहा मगर एक्टर ने एक बार भी देखना सही नहीं समझा। आमतौर पर सिद्धार्थ अपने फैंस के साथ अच्छी तरह से पेश आते हैं। मगर इस बार उनका रवैया देखकर फैंस भी काफी परेशान हैं। एक यूजर ने कहा कि इसमें एक्टर नहीं बल्कि उनके फैन की गलती है। वो क्यों एक्टर के लिये स्केच बना रहा है। अगर बनाना ही है तो अपने माता-पिता के लिये बनाए।

वहीं कई लोगों को ये वीडियो देखने के बाद काफी हैरानी भी हुई। एक यूजर ने कहा कि ये सब देखने के बाद मैं काफी हैरान हूं। सिद्धार्थ से इस तरह की उम्मीद नहीं है। ये काफी शॉकिंग है।

यहां देखें सिद्धार्थ का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+