कियारा आडवाणी को छोड़ इस हसीना का हाथ थामे दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा, फैंस बोले-'अब तो तलाक पक्का'

Sidharth Malhotra Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों फिल्म योद्धा को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की ये फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों को रिलीज होगी। वह लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच उनका को-स्टार राशि खन्ना के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिल्म योद्धा का हाल ही में गाना 'जिंदगी तेरे नाम' रिलीज हुआ। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना की जबरदस्त कैमिस्ट्री को देखने को मिली। फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। ऐसे में दोनों लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच दोनों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख कियारा आडवाणी के फैंस भड़क गए।

Sidharth Malhotra

दरअसल, फिल्म योद्धा के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। दोनों इस तरह हाथ पकड़ के चल रहे थे जैसे कोई कपल चलता है। दोनों की यूं कैमिस्ट्री देख कियारा आडवाणी के फैंस भड़क गए। फैंस को दोनों का इस तरह से हाथ पकड़ना अच्छा नहीं लगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना की वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये दोनों ऐसे क्यों चल रहे हैं जैसे की कोई कपल हो।' अन्य यूजर ने लिखा, 'इसने सिद्धार्थ का यूं पति की तरह हाथ क्यों पकड़ा हुआ है।' एक ने लिखा, 'दोनों पति पत्नी हैं क्या जो ऐसे चल रहे हैं।' वहीं एक ने लिखा, 'ये लोग मूवी प्रमोशन के लिए कुछ भी करते हैं।' वहीं कई यूजर्स ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथ छुड़ाने की जमकर तारीफ की।

बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछले साल 2023 में कियारा आडवाणी से शादी हुई थी। हाल ही में 7 फरवरी को दोनों ने अपनी पहली सालगिरह सेलिब्रेट की थी। हालांकि कपल ने दिल्ली में अपने परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया था। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+