Yodha Release Date: एक बार फिर बदली 'योद्धा' की रिलीज डेट, अब अगले इस दिन थिएटर में देगी दस्तक
Yodha New Release Date: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म योद्धा को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्टर इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगे और यही वजह है कि फैंस उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म 8 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
फिल्म योद्धा रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज की अनाउंसमेंट की। बता दें कि, फिल्म योद्धा की रिलीज डेट एक बार फिर बदली गई है। अब ये फिल्म 8 दिसबंर नहीं बल्कि अगले साल 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर फिल्म योद्धा के दो पोस्टर्स शेयर किए हैं। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'हम पूरी तरह तैयार हैं, पूरी शक्ति और शक्ति के साथ आसमान पर कब्ज़ा करने के लिए तैयार हैं! योद्धा 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है'। पहले ये फिल्म कैटरीना कैफ की मैरी क्रिसमस से क्लैश कर रही थी। फिल्म योद्धा पहले 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन क्लैश के कारण अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया है।
फिल्म योद्धा की बात करें तो, इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पाटनी ली़ड रोल में नजर आएंगी। साथ ही राशि खन्ना भी मुख्य भूमिका निभाएंगी। ये फिल्म फूल एक्शन एंटरटेनमेंट से भरपूर है। इसके अलावा सिद्धार्थ रोहित शेट्टी के ओटीटी शो इंडियन पुलिस फोर्स में भी नजर आएंगे। जो कि, 19 जनवरी को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगा।












Click it and Unblock the Notifications