Yodha BO Day 2: दूसरे दिन फिल्म 'योद्धा' का दिखा कमाल, जानें कितने करोड़ का किया कलेक्शन

Yodha Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लंबे समय बाद उनकी बड़े पर्दे पर वापसी से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। उम्मीद की जा रही थी कि इस फिल्म को काफी पसंद किया जाएगा लेकिन फैंस की तरफ से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म योद्धा ने पहले दिन 4.25 करोड़ की कमाई की। इस बीच दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। ओपनिंग डे की तुलना में दूसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला।

Yodha

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन योद्धा ने 5.75 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से दो दिनों में फिल्म केवल 9.85 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को वीकेंड की वजह से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब इन आंकड़ों को देखकर ये कहा जा सकता है कि फैंस को सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन अवतार कुछ खास पसंद नहीं आ रहा।

फिल्म योद्धा का कलेक्शन देख ऐसा कहा जा सकता है कि अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान की वजह से कमाई के मामले में कुछ कमाल नहीं कर पा रही है। क्योंकि फिल्म शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

बता दें कि, फिल्म योद्धा को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने मिलकर डायरेक्ट किया है। फिल्म में स्टारकास्ट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पाटनी और राशी खन्ना लीड रोल में हैं। देखना होगा कि रविवार को योद्धा फैंस कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+